
हाइलाइट्स
आजम खान को भड़काऊ भाषण मामले में बरी किए जाने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
अभियोजन पक्ष सेशन कोर्ट के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करने की तैयारी कर रहा है
रामपुर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण मामले में बरी किए जाने के आदेश को योगी सरकार हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही हैं. बता दें कि रामपुर की एमपी-एमएलए ACJM 1 कोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में में 27 अक्टूबर को आजम खान को 3 साल की सजा सुनाई थी. इस आदेश के खिलाफ आजम खान ने MP-MLA सेशन कोर्ट में अपील की थी. 24 मई 2023 को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने आजम खान को बरी कर दिया था.
अब अभियोजन पक्ष सेशन कोर्ट के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करने की तैयारी कर रहा है. अपील का सारा मटेरियल अभियोजन पक्ष ने डीएम रामपुर को भेजा है. डीएम रामपुर अब इसे शासन को भेज रहे हैं. कहा जा रहा है कि शासन स्तर से उच्च न्यायालय में अपील दाखिल होगी. बता दें कि अभियोजन पक्ष की तरफ से फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी गई थी, जो मंजूर हो चुकी है.
दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अचार संहिता उल्लंघन के कई मामले में रामपुर के अलग-अलग थानों में दर्ज हुई थी. इसी में से एक मामला मिलक थाने में दर्ज हुआ था. इस मामले में आजम खान के ऊपर आरोप लगा है कि उन्होंने तत्कालीन डीएम समेत अन्य उच्च अधिकारीयों के खिलाफ अपसभ्द और समाज को बांटते हुए वोट की अपील की थी.
.
Tags: Rampur news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 08:16 IST






