करोड़पति है लड़की, फिर भी मां-बाप धुलवाते हैं बर्तन! करती है घर के दूसरे काम भी …


Millionaire Girl Claims Her Parents Make Her do House Work: आमतौर पर लोगों के पास पैसे आते ही उनका लिविंग स्टैंडर्ड अचानक इतना हाई हो जाता है कि वो अपने हाथ से कुछ भी नहीं करना चाहते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे, जो करोड़पति होने के बाद भी बर्तन धोती है, कपड़े ढंग से रखती है और घर के बाकी काम भी करती है.

हम बात कर रहे हैं अमेरिका की सबसे कम उम्र की सेल्फमेड करोड़पति लड़की इसाबेला बैरेट की. बेला के नाम से मशहूर इसाबेल महज 17 साल की हैं और उनकी कमाई हर महीने 8 लाख रुपये से भी ज्यादा है. वे फैशन और एक्टिंग इंडस्ट्री में काम करती हैं और फैशन वीक के दौरान उनकी कमाई सिर्फ 7 दिन में 28 लाख रुपये तक हो जाती है. सोचिए, इतने पैसे कमाने के बाद कोई बर्तन क्यों धोएगा!

बैंक में करोड़ों, फिर भी धोती है बर्तन!
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इलसाबेल ने अपनी ज्वैलरी लाइन Glitzy Girl भी लॉन्च की है और वो बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करती हैं. वो अपने मेकअप पर सामान्य रूप से 28 हज़ार रुपये रोज़ाना खर्च कर देती हैं लेकिन जब वे घर पर होती हैं, तो बिल्कुल सामान्य लोगों की तरह अपने काम करती हैं. उनके माता-पिता उन्हें बिल्कुल स्पेशल नहीं महसूस कराते. वे बर्तन धोती हैं, कपड़े उठाती हैं और दूसरे बच्चों की तरह घर के काम करती हैं. वे बचपन में ही एक टीवी शो कर चुकी हैं, ऐसे में लोग उन्हें जानते भी हैं और उन्हें खासी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More