
हाइलाइट्स
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू.
IMD के अनुसार हल्की से तेज बारिश का दौर 30 जून तक जारी रहेगा.
शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi-NCR Weather Update) में लोगों को अब गर्मी से राहत मिल रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पहले ही दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की थी. अब दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश (Delhi-NCR Rain) शुरू हो गई है. बिजली कड़कने की आवाज भी इस दौरान सुनी जा रही है. माना जा रहा है कि यह प्री-मॉनसून बारिश है. फिलहाल तो इस प्री-मॉनसून बारिश से दिल्ली के लोगों को राहत मिल रही है.
IMD के अुसार इस बारिश से तापमान भी फिलहाल गिरेगा. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिन तक बारिश का यह दौर जारी रहने वाला है. IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है. जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई. न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ. स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, नजफगढ़, जाफरपुर और पीतमपुरा जैसे इलाकों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ. पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य भारत में मॉनसून की गतिविधियां तेज होने से उत्तर भारत समेत दिल्ली में अगले सप्ताह तक प्री-मॉनसून की बारिश पहुंचने की संभावना है. IMD के अनुसार मॉनसून पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है. जल्द ही यह उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ-साथ तापमान में भी आंशिक गिरावट होने की संभावना है.
#WATCH | Delhi: Heavy rain with lightning and thunderstorm in parts of the national capital.
Visuals from Rafi Marg pic.twitter.com/T5MyVeBj0Z
— ANI (@ANI) June 24, 2023
.
Tags: Delhi Rainfall, Delhi Weather Update, Imd
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 06:31 IST






