आज का राशिफल, 25 जून 2023: मेष राशि वालों का विरोधियों से विवाद होगा, वृष, मिथुन राशि वाले संपत्ति के काम टालें


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 25 june 2023)

साहित्य और कला में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन शुभ है. स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप का मन खुश रहेगा. दोपहर के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा. विरोधियों से आज वाद-विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी से बहस हो सकती है. दोपहर के बाद भी ज्यादातर समय मौन रहने का प्रयास करें.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 25 june 2023)

आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता बनी रहेगी. स्थायी संपत्ति के काम आज टालें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. दोपहर के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. आपकी रचनात्मकता में आज वृद्धि होगी. आज आप किसी धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 25 june 2023)

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक गुजरेगा. भाइयों के साथ रखे मेल-जोल से आपको लाभ होगा. मित्रों और स्वजनों से भी आज मुलाकात होगी. दोपहर के बाद नकारात्मक विचारों से मन में किसी बात की चिंता हो सकती है. आज समय पर भोजन नहीं मिलेगा. कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा. घर का वातावरण उग्र रहेगा. जमीन आदि के काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More