JEE Advanced Result 2023 : केशव ने पहली बार में ही क्लीयर किया JEE का एग्जाम, ये है सफलता का राज

नरेश पारीक/चूरू. मेहनत, लगन और हौसले के बूते हर मुश्किल के बीच से राह बनाई जा सकती है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है चूरू के केशव महनसरिया ने जिसने पहले ही प्रयास में 17 साल की उम्र में जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 2811 वी रैंक प्राप्त की है.

केशव ने आगे आने वाले विद्यार्थियों के लिए मिसालें गढ़ दी हैं. वे बताते हैं कि 8 से 10 घंटे तक मेहनत, सही सामग्री के चयन और लगन से दुनिया का हर लक्ष्य पाना मुमकिन है. 17 वर्षीय केशव बताते हैं की सफलता पाने के लिए आपको सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा और फिर कड़ी मेहनत.

95.4% 12वीं में हैं अंक
अपने पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस्ड का एग्जाम क्लियर करने वाले केशव बताते हैं कि 10 वीं बोर्ड में ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था और 91 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास करने के बाद जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुट गए. केशव ने 12 वीं बोर्ड में भी 95.4 % अंक हासिल किए हैं. केशव बताते हैं उन्होंने नियमित 8 से 10 घंटे तक स्टडी की और तनाव दूर करने के लिए परिजनों से बाते.

पिता हैं व्यवसायी
17 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस्ड क्लियर करने वाले केशव के पिता मुकेश महनसरिया एक व्यवसायी हैं, जिनकी शहर की नई सड़क पर किराणा स्टोर है. केशव की सफलता की खुशी केशव के परिजनों के चेहरे पर झलक रही है. केशव के परिजन मनोज महनसरिया ने कहा केशव शुरुआत से होनहार था और कड़ी मेहनत के बल पर अपने पहले ही प्रयास में ये सफलता हासिल की है.

.

FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 23:09 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More