Viral Video : फूड स्टॉल के भीतर घुसकर कैश-काउंटर में की चोरी फिर चाय की चुस्कियां लेते हुए निकला बाहर

शक्ति सिंह/कोटा. कोटा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 4 पर स्थित एक खान पान की स्टॉल में दिनदहाड़े चोरी हो हो गई. चोरी की इस घटना में दिलचस्प बात ये है कि चोर ने पहले तो गल्ले में रखे सारे पैसे अपनी जेब में रखे.

इसके बाद वहां रखी चाय की केतली से एक कप में चाय भरी और चाय की ​चुस्कियां लेते हुए इत्मीनान से बाहर आया. चोरी और चाय पीने का यह वाकया स्टॉल पर सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर काफी मजे लेकर कमेंट कर रहे हैं.

टायलेट के लिए गया था कर्मचारी
फूड स्टॉल संचालक अनिल शर्मा ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 पर उनकी खानपान की स्टॉल है.प्रतिदिन की तरह स्टॉल खुली हुई थी. स्टॉल पर एक कर्मचारी भी मौजूद था. सुबह के 3 बजे करीब स्टॉल खुली छोड़ कर्मचारी टॉयलेट करने चला गया. वापस लौटा तो उसने देखा कि गल्ला खुला हुआ है गले को चेक किया तो गल्ले मैं से 2500 से 2600 रूपए गायब थे.

आराम से चाय पीते हुए निकला बाहर
अनिल ने बताया कि एक बार तो उन्हें लगा किसी मिलने वाले ने मजाक किया होगा. स्टेशन यात्रियों की मौजूदगी में 2 मिनट में चोरी संभव नहीं है. आसपास के स्टॉल वालों से पता किया तो उन्हें भी इस चोरी के बारे में पता नहीं था. इसके बाद स्टॉल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो कैमरे में एक चोर स्टॉल के अंदर घुसता और गल्ले से पैसे निकालता नजर आया.

चोर एक मिनट से कम समय में ही यह काम कर गया. इससे ऐसा लग रहा है कि चोर कर्मचारी के स्टॉल से निकलने का इंतजार कर रहा था. जैसे ही कर्मचारी बाहर निकला चोर तुरंत अंदर घुस गया. पैसे चुराने के बाद चोर ने स्टॉल में रखें थरमस से चाय का एक कप भी भर लिया. बाद में चोर चाय पीता हुआ आराम से स्टॉल के बाहर निकल गया.

Tags: Kota news, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More