मह‍िला छोड़ गई करोड़ों की दौलत, लेकिन रखी ऐसी शर्त कि कोई ले नहीं पा रहा, अब कोर्ट ने दिया दखल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सनकी लोगों की इस दुनिया में कमी नहीं. अब सोच‍िए एक मह‍िला ने अपनी मेहनत के बलबूते अरबों का साम्राज्‍य खड़ा कर लिया. वह जो भी छूती थी, वह सोना हो जाता था. लेकिन इस विरासत को संभालने वाला कोई नहीं था. न कोई बच्‍चा और न ही कोई रिश्तेदार. कुछ दोस्‍त थे, लेकिन मह‍िला ने उन्‍हें वार‍िश नहीं बनाया. 84 साल की उम्र में बीते दिनों उसकी मौत हो गई तो मकान और अन्‍य संपत्‍त‍ियों का वार‍िश तलाशा जाने लगा. कागजात ढूंढे गए तो पता चला कि मह‍िला ने ऐसी शर्त रख दी है कि उसकी संपत्‍त‍ि को लेना इतना आसान नहीं. इसके बाद कोर्ट को दखल देना पड़ा.

टाम्पा बे टाइम्‍स के मुताबिक, फ्लोरिडा की रहने वाली नैन्‍सी सॉयर की पिछले साल मौत हो गई थी. विरासत में वह 2.5 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 20 करोड़ रुपये की हवेली और तमाम संपत्‍त‍ि छोड़ गई हैं. लेकिन विरासत में ही उन्‍होंने शर्त रख दी कि जो भी उनकी 7 बिल्लियों का पालन पोषण करेगा. उन्‍हें ही यह संपत्‍त‍ि दी जाए. यह भी लिखा कि क्लियोपेट्रा, गोल्डफिंगर, लियो, मिडनाइट, नेपोलियन, स्नोबॉल और स्क्वीकी नाम की उनकी फारसी बिल्‍ल‍ियों को जीवनभर विशाल टाम्पा निवास में रखा जाए. क्‍योंकि किसी और घर में जाने से वह परेशान हो जाएंगी. अब यह शर्त ऐसी है कि कोई भी इस घर को खरीद नहीं सकता, जब तक‍ क‍ि एक भी बिल्‍ली घर में मौजूद है.

आखिरी बिल्ली के गुजरने तक घर नहीं बेचा जाए
नैन्‍सी की दोस्त याना अल्बन ने बताया, वह अपनी बिल्लियों से बेहद प्‍यार करती हैं. इसल‍िए विरासत में उन्‍होंने साफ लिखवाया कि आखिरी बिल्ली के गुजरने तक घर नहीं बेचा जाएगा. टाम्पा बे की ह्यूमेन सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक शेरी सिल्क ने कहा, सॉयर ने बिल्‍ल‍ियों के जीवनभर का खर्च भी अलग करके रख दिया है ताकि उन्‍हें कोई दिक्‍कत न आए. बिल्‍ल‍ियों के भोजन, चिकित्‍सा और देखभाल के लिए सॉयर ने अलग से फंड देर रखा है. सिल्‍क ने कहा, मुझे पता है कि फारसी लोग जिद्दी होते हैं. लेकिन सॉयर ने जो किया वह अविश्वसनीय है.

इतने बड़े घर में नहीं छोड़ सकते
सिल्क ने कहा, नैन्‍सी की मौत के बाद बिल्लियां छह महीने तक घर में अकेली रहीं. क्‍योंकि मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. अब कोर्ट ने आदेश दिया कि उन्‍हें ऐसे स्‍थान पर ले जाया जाना चाह‍िए जहां उनकी बेहतर देखभाल की जा सके. हम उन्‍हें अकेले इतने बड़े घर में नहीं छोड़ सकते. सिल्क ने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करने जा रही हूं कि हम जितना संभव हो उतने लोगों को एक साथ रख सकें और वे सही घर में जाएं. बिल्लिया अब इस सप्ताह गोद ली जाएंगी. यह पहली घटना नहीं है. 2007 में न्‍यूयॉर्क में एक रियल एस्‍टेट कारोबारी लियोना हेमस्‍ले ने अपने कुत्‍ते को एक ट्रस्ट फंड में 12 मिलियन डॉलर छोड़ दिए थे. बाद में इसे घटाकर 2 मिलियन डॉलर कर दिया गया था.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें