
शाकाहारी लोगों के सामने मांस-मछली ले आइए तो वो उसे देखना भी नहीं पसंद करते. पर कुछ शाकाहारी उदार किस्म के होते हैं. वो मांसाहारी तो नहीं होते, पर मांसाहारियों के साथ बैठने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती है. मगर एक व्यक्ति ने तो हद ही कर दी. वो जीवन भर वेजिटेरियन बना रहा पर सिर्फ सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए उसने पहली बार चिकेन (Man eat chicken first time) खाया है. अब उसने चिकेन के टेस्ट के बारे में बताया है जिसे आपको उसकी जुबानी जरूर सुनना चाहिए.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट के अनुसार कोल नाम के इस व्यक्ति ने हाल ही में KFC का चिकेन ट्राय (First time eating chicken reaction video) किया और सभी को बताया कि उसका स्वाद कैसा होता है. उसने जीवन में कभी नॉन वेज नहीं खाया था, इसलिए जब उसने पहली बार उसे चखा, तो अपने होश खो बैठा था. कोल अपने फॉलोअर्स के लिए नई-नई डिश ट्राय करता रहता है और उसे खाकर लोगों को उसके स्वाद के बारे में बताता है.
शख्स ने पहली बार खाया चिकेन
कोल ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो कहता है कि ये मेरी जिंदगी का पहला चिकेन खाने का एक्सपीरियंस है. फिर वो उसे महकता है और कहता है कि वो उसके लिए तैयार नहीं है. उसने केएफसी का चिकेन बाउल लिया है जिसमें चावल, चिकेन के टुकड़े, चीज के साथ अन्य चीजें भी हैं. काफी घबराते-घबराते और आंखे बंद कर अपनी सलामती की दुआ मांगते हुए वो पहला निवाला खाता है. कुछ देर चबाने के बाद वो कहता है कि ये अच्छा टेस्ट कर रहा था, और मुझे उल्टी भी नहीं हुई. फिर वो इस ख्याल से हैरान होता है कि उसने जीवन में पहली बार चिकेन खा लिया है.
वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
यूट्यूब पर भी शॉर्ट्स के रूप में उसने ये वीडियो पोस्ट किया है जिसे आप यहां देख सकते हैं. लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने कहा कि उसे ये प्रोटीन लेने की बहुत जरूरत है. एक ने कहा कि वो असली मीट नहीं है, अगर उसे सही में मीट खाना है तो ग्रेवी वाला चिकेन खाना चाहिए. एक ने कहा कि उसने पहली ही बार में चिली वाला बाउल ले लिया जो पहली बार चिकेन खाने वालों को नहीं करना चाहिए.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 15:20 IST






