
गौरव सिंह/भोजपुर. बिहार के आरा से दिल्ली आने-जानेवाले रेल यात्रियों को थोड़ी राहत मिलने वाली है. गर्मी छुट्टी में भीषण भीड़ और वेटिंग से राहत मिलती दिख रही है. क्योंकि दो स्पेशल ट्रेन आरा होते हुए आनन्द विहार टर्मिनल जाएगी. रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 22 जून 2023 को पटना से आनंद विहार के लिए 2 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी. इससे पहले भी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो दर्जन से ज्यादा स्पेशल ट्रेन शुरू की है.
गाड़ी संख्या 01683 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 22 जून 2023 को पटना से 17:45 बजे खुलकर 18:05 बजे दानापुर, 18:40 बजे आरा, 21:10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 22:05 बजे वाराणसी, 00:30 बजे प्रयागराज, 03:40 बजे कानपुर सेंट्रल रुकते हुए अगले दिन 10:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस ट्रेन में 1AC का 1 कोच, 1AC cum 2AC का 1 कोच, 2 AC का 1 कोच, 3 AC के 3 कोच, स्लीपर क्लास के 7 कोच, साधारण श्रेणी के 6 कोच और एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 21 कोच होंगे.
पटना-आनंद विहार अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 04489 पटना-आनंद विहार अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 22 जून 2023 को पटना से 09:45 बजे खुलकर 10:00 बजे दानापुर, 10:40 बजे आरा, 11:32 बजे बक्सर, 13:05 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 14:05 बजे वाराणसी, 19:10 बजे लखनऊ, अगले दिन 00:42 बजे मुरादाबाद रुकते हुए 03:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी.
.
Tags: Bhojpur news, Local18, Train Time Table, Travel 18
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 07:40 IST






