
(हृदयेश कुमार तिवारी)
निवाड़ी. मध्य प्रदेश के दो और पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए है. निवाड़ी जिले में करोड़ों रुपये की लागत से बने ओरछा जामनी नदी के दो पुल 6 घंटे की बारिश भी नहीं झेल सके. बारिश के बीच पुलों में मोटी-मोटी दरारें आ गई हैं. उनका डामर रोड भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इन दरारों की सूचना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने बैरिकेट लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया. यह दोनों वही पुल हैं, जिनका पांच महीने पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने उद्घाटन किया था.
इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पुलों के दोनों तरफ पानी का जलभराव हो गया है. इसे बनाने वाली कंपनी ने पानी की निकासी के लिए कोई जगह नहीं दी है. इस वजह से पुलों में दरारें आ गई हैं. बता दें, ओरछा जामनी पुल 65 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए थे.
.
Tags: Mp news, Nitin gadkari
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 07:25 IST






