
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 23 June 2023)
गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी. आय वृद्धि का योग बन रहा है. ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा, जिससे आपको मन खुश रहेगा. पदोन्नति मिलने के योग हैं. पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे. आनंददायक पर्यटन हो सकता है. व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा.
वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 23 June 2023)
आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे. आज आपको गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा और आपका रुतबा बढ़ेगा. अधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि बनी रहेगी. संतान की प्रगति से आनंद अनुभव होगा. बकाया राशि की वसूली होगी. कुल मिलाकर आज का दिन हर तरफ से अच्छा रहेगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 23 June 2023)
आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है. किसी भी काम को करने में उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा. शारीरिक तथा मानसिक रूप से चिंता में रहेंगे. नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरोध उत्पन्न होंगे. ऑफिस में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की आशंका रहेगी. विरोधियों से सावधानी बरतने की जरूरत है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 04:30 IST






