23 जून 2023 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वाले विवाद से बचें, कन्या राशि वालों की बिगड़ेगी तबीयत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 23 June 2023)

आज मन में थोड़ी हताशा रह सकती है. परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है. ईगो से किसी की भावनाओं को चोट पहुंचेगी. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. धन खर्च होगा. असंतोष की भावना से मन चिंतित रहेगा. किसी तरह का गलत काम ना करें, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं. सावधान रहने की जरूरत है.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 23 June 2023)

आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर काम में आगे बढ़ सकेंगे. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ ईगो का टकराव होने की संभावना है. पिता या बुजुर्गों से लाभ प्राप्त होगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी शिकायत रहेगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव होगा. सरकारी कामकाज शीघ्रता से पूरे होंगे.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 23 June 2023)

शारीरिक और मानसिक चिंता में रहेंगे. ईगो के कारण किसी के साथ झगड़ा हो सकता है. आकस्मिक धन खर्च हो सकता है. आज दांपत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है. अधीनस्थ व्यक्ति तथा नौकर वर्ग से परेशानी का अनुभव होगा. संभलकर काम करने की जरूरत है, ताकि परेशानियों से बचा जा सके.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें