शादीशुदा और 2 बच्चों की मां पर जब लगा गंभीर आरोप, खतरे में पड़ी शादी, टूटते-टूटते बचा सुपरस्टार का घर

नई दिल्ली. जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ की लव स्टोरी बॉलीवुड में काफी फेमस है. कहा जाता है कि आयशा काफी रईस परिवार से ताल्लुक रखती थीं, जबकि जैकी का परिवार चॉल में रहता था और आर्थिक रूप से मजबूत भी नहीं था. फिरभी आयशा ने जैकी से मोहब्बत की और घर बसाया. आज दोनों एक टाइगर और बेटी कृष्णा श्रॉप के पैरेंट्स हैं. बता दें कि शादी और दो बच्चों की मां होने के बाद आयशा की शादी तब खतरें में आ गई जब उनका नाम साहिल खान (Sahil Khan) संग जोड़ा गया. बता दें साहिल खान को फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई स्टाइल (Style) के लिए जाना जाता है. इस फिल्म से साहिल ने अपनी दमदार बॉडी से फैंस को दीवाना बना लिया था.

आज से करीब पांच पहले खुद साहिल खान ने आयशा श्रॉफ पर गैरकानूनी तरीके से कॉल डीटेल्स रिकॉर्ड (सीडीआर) हासिल करने का आरोप लगाया था. एक्टर ने कहा था कि आयशा ने सीडीआर गैर कानूनी तरीके से निकलवाई और इसे आरोपी वकील रिजवान सिद्दीकी को सौंपी इसके साथ ही साहिल ने कहा था उनका आयशा संग अफेयर था. हालांकि जब से उनका उनके साथ ब्रेकअप हुआ है. तब से ही वह उनसे महंगे गिफ्ट्स और ट्रिप पर खर्च हुए पैसे मांग कर थीं. साहिल के इस खुलासे से हर कोई शॉक्ड रह गया था. हालांकि आयशा ने हमेशा ही अफेयर की खबरों का खंडन किया और साहिल के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि वो गे है इसलिए उनका तलाक हुआ था. उसकी वाइफ ने उसे गलत तरीके से रंगे हाथ पकड़ लिया था इसलिए वह उससे दूर हो गई.

जैकी श्रॉफ-आयशा श्रॉफ और बच्चे

बता दें कि आयशा ने साहिल पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था. कहा था एक दोस्त होने के नाते दोनों ने साल 2009 में एक साइबर सिक्युरिटी कंपनी और एक प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत की थी, लेकिन कंपनी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और उन्हें वह कंपनी बंद करनी पड़ी. जिसके बाद आयशा ने बताया कि जब उन्होंने साहिल से कंपनी में लगाए हुए पैसे वापस देने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया. बाद में आयशा ने साहिल खान पर 8 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी का आरोप लगाया . इतना ही नहीं आयशा ने साहिल पर उन्हें अलग-अलग नंबर से फोन कर धमकी देने की भी शिकायत दर्ज कराई थी.

साहिल खान-आयशा श्रॉफ

बता दें कि जब इन सब परेशानियों से आयशा गुजर रही थीं तो उनका परिवार टूटने के कगार पर आ गया था. क्योंकि वह परिवार संग टाइम नहीं गुजार पा रही थीं. हालांकि इन मुश्किल वक्त में जैकी ने अपनी वाइफ का साथ दिया और सारे केस को रफा दफा करवाया.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब साहिल खान और आयशा की कंट्रोवर्सी ज्यादा सुर्खियां बटोरने लगी तो, साहिल ने आयशा को उनकी प्राइवेट फोटो के बदले उनसे करोड़ों की मांग की. ऐसे में ये मालमा जब सिर से उपर जाने लगा तो जैकी ने अपने परिवार और पत्नी की इज्जत बचाने के लिए साहिल खान से बात की और धमकाया कि उनके परिवार से दूर रहें. जैकी के बीच में आते ही साहिल और आयशा की कंट्रोवर्सी हमेशा के लिए बंद हो गई. वहीं साहिल खान ने आयशा की लाइफ सहित फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए.

Tags: Entertainment news., Entertainment Throwback, Jackie Shroff

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More