
हाइलाइट्स
सूरजमुखी के बीज के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सूरजमुखी के बीज फायदेमंद होते हैं
Benefits Of Sunflower Seeds: शरीर को फिट और तंदरुस्त रखने के लिए आपने कई ड्राई फ्रूटस और नट्स के बारे में सुना होगा. जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं. लेकिन आज हम आपको ऐसे सूखे बीज के बारे में बताएंगे जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाभकारी है. सूरजमुखी के बीजों का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इन बीजों का सेवन करने से मोटापा कम करने से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाने के लिए लाभकारी हैं.
हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक सूरजमुखी के बीज में फाइबर, विटामिन ई, विटामिन बी6, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसके औषधीय गुण कई बीमारियों के लिए लाभकारी हैं. आइए आज हम आपको सूरजमुखी के बीज के फायदे बताते हैं.
1.हार्ट को हेल्दी बनाए: सूरजमुखी के बीज में कई ऐसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो हार्ट के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. इसके सेवन से दिल की सेहत दुरुस्त होती है. यह हार्टअटैक के खतरे को कम कर सकता है.
2.डायबिटीज: शुगर के रोगियों के लिए सूरजमुखी का बीज बहुत फायदेमंद है. इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है. सूरजमुखी के बीज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने के साथ पोलीसैचुरेटेड फैट प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मददगार है.
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट सुपर हेल्दी बादाम के दूध में खाएं ये छोटे बीज, पेट के लिए है रामबाण, सेहत को दे कई फायदे
3.पाचन तंत्र को मजबूत बनाए: सूरजमुखी हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. सूरजमुखी के बीजों में एंजाइम पाए जाते हैं. जो हमारे शरीर में पाचन रस के स्राव को नियंत्रित करते हुए शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है. इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है.
4.हड्डियों को मजबूत बनाए: सूरजमुखी के बीज हमारी हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी है. सूरजमुखी के बीज में जिंक, कैल्शियम, आयरन, जिंक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं.
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए अमृत से कम नहीं हैं ये 4 चीजें, हार्ट से लेकर हड्डियों तक को बनाएं मजबूत, आज से ही खाना शुरू कर दें
5.मोटापा कंट्रोल करे: सूरजमुखी के बीज के सेवन से मोटापा कंट्रोल होता है. इसके बीजों के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जो बॉडी के लिए फायदेमंद है. सूरजमुखी में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. इसके सेवन से शरीर का वजन कम होता है. यह मोटापे की समस्या को दूर करता है.
.
Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 01:45 IST






