खेसारी लाल यादव के साथ पलामू के सैकत चटर्जी मचाएंगे धूम, काली पूजा पर रिलीज होगी फिल्म


शशिकांत ओझा/पलामू. जिले के मासूम आर्ट के निर्देशक सैकत चटर्जी इन दिनों चर्चा में हैं. काली पूजा के समय रिलीज होने वाली खेसारी लाल यादव की फिल्म अवैध में पुलिस के रोल में नजर आएंगे सैकत चटर्जी. इस फिल्म में उन्हे डीएसपी चंद्रकांत का रोल दिया गया है. सैकत इस फिल्म में अपनी कलाकारी पेश कर बेहद खुश है. उन्होंने न्यूज 18 को बताया कि उन्हें फिल्म में अभिनय करने को लेकर कभी रुचि नहीं रही है. उनके जीवन का सपना है कि मुंबई को पलामू लाकर फिल्म की दुनिया में पलामू का नाम रोशन हो. हालांकि फिल्म बनाना उन्हे बेहद पसंद है. अभिनय को लेकर वो नाटक में ज्यादा रुचि लेते हैं

सैकत चटर्जी ने बताया की इस फिल्म का नाम अवैध है. मूल रूप से यह फिल्म मुंगेर जिले पर आधारित है. जहां कभी भारी संख्या में गन की फैक्ट्री वैध रूप से संचालित होती थी. बाद में उसे सरकार द्वारा अवैध करार कर दिया जाता है. तो इसी पर आधारित फिल्म है. फिल्मों में गोपनीयता रखना होता है. इसीलिए प्रोटोकॉल के कारण ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा. बस इतना है कि यह बहुत ही अच्छी फिल्म है जो काली पूजा के समय रिलीज होगी. दो पार्ट में फिल्म की शूटिंग हुई है. करीबन 60 दिनों की शूटिंग हुई थी. जिसमे अवैध 1 और अवैध 2 दोनों फिल्में आगे पीछे रिलीज होगी. मैं लोगों से अपील करूंगा की एक बार हॉल में जाकर इस फिल्म को अवश्य देखें.

1989 में हुई थी नाटक की शुरुआत
सैकत चटर्जी ने बताया कि उनकी बचपन से रुचि खेल कूद में रही है. वो क्रिकेट, फुटबाल, बॉलीबॉल खेलना ज्यादा पसंद करते थे. एकाएक उनकी जिंदगी में एक मोड़ आया और वो रास्ते ही बदल गए. शहर के जाने माने रंगमंच के निदेशक पुलेन मित्रा से मेरी मुलाकात हुई और नाटक के लिए एक कैरेक्टर के लिए वो तलाश कर रहे थे. हमसे मिलने के बाद वो कैरेक्टर पर मैंने नाटक किया. हालांकि पहले भी मैंने बंगला नाटक एक किया था. हिंदी नाटक के नींव रखने वाले पुलेन मित्रा ने मुझे हिंदी नाटक करने को लेकर प्रेरित किया. जिसके बाद मेरी जिंदगी नाटक की ओर मुड़ गई. मंैने नाटक करना शुरू किया. उस समय मेलोडी नामक नाट्य कला केंद्र था. बाद में मैंने मासूम आर्ट गु्रप बनाया. जिसमे आज भी नाटक करता हीं हूं. आगे भी नाटक ही करता रहूंगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 09:54 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More