World Music Day: ये 5 म्यूजिशियंस कर रहे लोगों के दिलों पर राज, कीरावनी के म्यूजिक का दुनिया में बजा डंका

World Music Day 2023: सालों से अलग-अलग देशों के पॉपुलर म्यूजिशियंस अपने काम से दुनिया भर के दर्शकों को अपने म्यूजिक से इम्प्रेस करते आ रहे हैं. इनके गानों और एल्बम ने लिस्टनर्स के साथ एक खास बॉन्डिंग बनाई और उनकी फीलिंग्स को बयां किया है. उन्होंने अपने म्यूजिक के जरिए न सिर्फ अपनों के बीच बल्कि सांस्कृतिक और देश की सीमाओं को पार किया है. आज भारत में हिंदी गानों के अलावा, पाकिस्तानी म्यूजिक, इंगलिश म्यूजिक, कोरियाई म्यूजिक की सुनने का चलन पहले कई ज्यादा गुना बढ़ चुका है. सभी भाषा के भारतीय म्यूजिशंस भी अच्छा म्यूजिक दे रहे हैं.

01

भारतीय म्यूजिशंस दुनिया भर में अपना झंडा बुलंद कर रहे हैं. इस ‘आरआरआर’ का म्यूजिक देने के लिए एमएम कीरावनी को बेस्ट ऑरिजनल म्यूजिक की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला. भारत में कीरावनी जैसे कई म्यूजिक आर्टिस्ट हैं, जिनमें से 4 के बार में हम आपको बताने जा रहे हैं. इनके म्यूजिक ने बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयां दी है. लोगों के दिलों छुआ है. इनके म्यूजिक पर लोग सालों से झूमते हुए आ रहे हैं.

02

सचिन जिगर (भेड़िया) : प्रतिभाशाली संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने फिल्म ‘भेड़िया’ का सॉन्ग और बैकग्राउंड म्यूजिक कंपोज किया है. उनके काम को दर्शकों का अपार प्यार और सराहना मिली है. अपने म्यूजिक के जरिए उन्होंने एक आकर्षक माहौल बनाया है जो पूरी तरह से कहानी को पूरा करता है और फिल्म देखने के अनुभव को बढ़ाता है.

03

अमित त्रिवेदी (कला) : सिंगर, गीतकार और म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी ने ‘कला’ में बेहतरीन म्यूजिक दिया है. इसमें उनका असाधारण टैलेंट देखने को मिलता है. उनके काम को ऑडियंस से भरपूर प्यार और सराहना मिली है. अपने म्यूजिक से अमित ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. फिल्म का ‘घोड़े पर सवार’ और ‘शौक’ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं.

04

प्रीतम (तू झूठी मैं मक्कार) : प्रीतम कई सालों से भारतीय ऑडियंस को अपने धुनों पर झूमाते आ रहे हैं. ‘ए लाइफ इन मेट्रो हो’ या ‘तू झूठी मैं मक्कार’ अपने म्यूजिक से वह फिल्मों की कहानियों में डबल जान डालते हैं. प्रीतम के म्यूजिक से ऑडियंस का एक खास जुड़ाव हो जाता है.

05

विशाल शेखर (पठान) : डायनेमिक कंपोजर जोड़ी विशाल-शेखर ने ‘पठान’ का इतना सॉलिड म्यूजिक दिया कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए. चाहे वो ‘बेशरम रंग’ हो या ‘झूमे जो पठान’, ऑडियंस ने इसे खूब पसंद किया. आज भी बंदा एफएम, टीवी या कहीं भी सुन ले झूमने पर मजबूर हो जाता है.

06

एमएम कीरावानी (आरआरआर) : एमएम कीरावनी ने वैसे तो कई सुपरहिट फिल्मों का धांसू म्यूजिक कंपोज किया है. लेकिन ‘आरआरआर’ के म्यूजिक ने दुनिया भर की ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. ‘आरआरआर’ के ‘नाटु-नाटु’ सॉन्ग के लिए कीरावनी को 2023 का ऑस्कर अवॉर्ड मिला.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More