नई दिल्ली. एक सुपरस्टार, जो एक नहीं दो बार लिव इन में रहे. पत्नी और दो बेटियों के होने के बाद जिंदगी के आखिरी दिनों में परिवार से दूर. वो एक्टर जो अपने अंजाज के लिए जाना गया, जिन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं, जिनका लड़कियों के बीच गजब का क्रेज रहा, जो शादी से पहले और शादी के बाद दो बार लिव-इन में रहे, वो स्टार जिसके स्टारडम के आगे उस दौर में सब कुछ फेल था. अब तक आप समझे या नहीं… बात हो रहा है आपके और हमारे काका यानी राजेश खन्ना की.
राजेश खन्ना उस दौर के पहले सुपरस्टार, जिनपर हजारों लड़कियां फिदा रहती थीं, लेकिन पहली बार उन्हें इश्क हुआ अंजू महेंद्रू से. 7 साल तक उस दौर में दोनों लिव-इन में रहे और फिर अलग हो गए. अंजू से अलग होने के बाद डिंपल कपाड़िया से शादी की और पत्नी का दर्जा दिया, दो बेटियां भी हुईं, लेकिन डिंपल बेटियों के साथ अलग रहने लगीं, तो उनकी जिंदगी में एक और महिला आई, जो खुद को राजेश की लिव-इन पार्टनर बताया करती थी, नाम था अनीता आडवाणी. वहीं, अनीता, जिन्होंने राजेश खन्ना के जाने के बाद उन पर गंभीर आरोप तक लगा डाले थे. आज बात अनीता और काका की…
लिव-इन में रहीं 8 साल!
अनीता आडवाणी फिलिपींस के 10वें राष्ट्रपति फारदीनांद मार्कोज की पत्नी इमेलंडा मारेकोज की भतीजी हैं. अनीता उम्र में राजेश खन्ना से बहुत छोटी थी, लेकिन कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती, तो अनीता के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जयपुर में पली बढ़ी अनीता जब 12-13 साल की थीं तब राजेश खन्ना सुपरस्टार थे. राजेश खन्ना के साथ वह 8 साल तक लिव-इन में रहना का दावा करती है.
पत्नी का हक पाने के लिए भी खूब किया हंगामा
राजेश खन्ना की मौत के बाद अनीता आडवाणी से उनका रिश्ता सुर्खियों में रहा. अनीता दावा करती थीं कि वह राजेश की प्रेमिका हैं और ‘आशीर्वाद’ में कई साल एक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं. राजेश के निधन के बाद पत्नी का हक पाने के लिए भी खूब हंगामा किया. यहां तक की उन्होंने खुद को काका की सरोगेट वाइफ तक कह डाला था.
हमारा रिश्ता बेहद खास, गहरा और पवित्र
पत्रकार यासिर उस्मान की किताब ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ में भी दोनों के रिश्ते को लेकर बात की गई है. राजेश खन्ना के निधन से पहले भी अनीता के बयान के साथ तस्वीरें छपी थीं. अनीता ने खुद को राजेश के साथ अपने रिश्तों का खुलासा करते हुए कहा था, ‘हम बेहद करीब हैं, लेकिन कोई बंधन नहीं चाहते. हमारा रिश्ता बेहद खास, गहरा और पवित्र है’. जिस दिन अखबार में ये छपा राजेश खन्ना गुस्सा हो गए थे. अनीता को डांटा और जब शाम को वह ‘आशीर्वाद’ में आई तो वापस चले जाने के लिए कहा था. राजेश ने खुद कभी भी अनीता के बारे में कोई बात नहीं की और ना ही उनके साथ रिश्ते को किसी के सामने स्वीकार किया.
राजेश खन्ना की मौत के बाद अनीता आडवाणी से उनका रिश्ता सुर्खियों में रहा.
‘मैं ही उनके लिए करवा चौथ रखती थी’
राजेश खन्ना के निधन के बाद उनके साथ जो बर्ताव हुआ, उससे वह काफी नाराज हुईं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, ‘मैं खुद को राजेश खन्ना सरोगेट की वाइफ कहती हूं. मैं उनके साथ आशीर्वाद में 8 साल रही, इस दौरान एक पत्नी की तरह देखभाल की. वो यही नहीं रुकी उन्होंने राजेश की फैमिली पर सवाल भी उठाए और कहा था कि उस समय लोग कहां थे जब वो अकेलेपन और डिप्रेशन से जूझ रहे थे. मैं ही उनका ध्यान रखती थी, मैं ही उनके लिए करवा चौथ रखती थी. मुझे और क्या सबूत देना पड़ेगा?’.
अनीता ने जब कहा, ‘मुझे उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने दिया’
अनीता ने आरोप लगाए थे कि जिनकी मैंने दिन रात सेवा की. उनके अंतिम संस्कार में मुझे शामिल नहीं होने दिया. राजेश खन्ना के पार्थिव शरीर को जिस गाड़ी पर ले जाया जा रहा था उस गाड़ी पर से उन्हें उतार दिया गया, क्योंकि वो एक बाहरी व्यक्ति थीं और उसपर सिर्फ परिवार वाले ही जा सकते थे. आरोप था कि राजेश खन्ना के दामाद अक्षय कुमार ने उन्हें राजेश खन्ना के पार्थिव शरीर को हाथ तक नहीं लगाने दिया.
जब अनीता ने काका पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
काका के दुनिया से जाने के बाद बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना पर उनकी लिव-इन पार्टनर अनीता अडवानी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस का कहना था कि उस वक्त वह नाबालिग थीं. बिग बॉस 7 की कॉन्टेस्टेंट रही अनीता आडवाणी ने आरोप लगाया था कि जब वह मात्र 13 साल की थीं, तब पहली मुलाकात के दौरान ही राजेश खन्ना ने उन्हें बांहों में भरकर किस किया था. अनीता ने दावा किया था कि वह राजेश खन्ना के साथ लिव-इन रिलेशन में थीं.
राजेश खन्ना और डिंपल का नहीं हुआ था तलाक
आपको बता दें कि राजेश खन्ना और डिंपल अलग-अलग रहते थे, लेकिन दोनों ने एक दूसरे को तलाक नहीं दिया था.
.
Tags: Entertainment Special, Rajesh khanna
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 10:56 IST






