Crime News: डॉक्टर ने पहले पत्नी का गला घोंटा… बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी लगा लिया मौत को गले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पुणे में एक डॉक्टर ने अपने पूरे परिवार को मार डाला.
पत्नी से झगड़े के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
अपने दो मासूम बच्चों को घर के पास के एक कुएं में फेंक दिया.

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra Crime News) के पुणे (Pune) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुणे जिले की दौंड तहसील में मंगलवार को एक डॉक्टर ने पहले पूरे परिवार की हत्या की फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी. यह घटना वरवंड इलाके में हुई. पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय पशु चिकित्सक ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार मृतकों की पहचान डॉ अतुल दिवेकर (42), पल्लवी दिवेकर (39) और उनके बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉ. दिवेकर ने कथित तौर पर घर पर पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर बच्चों को अपने घर के पास एक कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने कहा कि बाद में वह घर लौटा और फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पढ़ें- Mumbai Crime: चलती ऑटोर‍िक्‍शा में रेता प्रेम‍िका का गला, फिर की खुद को भी मारने की कोश‍िश, ग‍िरफ्तार

पुलिस के मुताबिक दंपती के शव फंदे से लटके मिले. कथित तौर पर अतुल द्वारा छोड़े गए एक सुसाइड नोट में कहा गया है कि उसकी पत्नी की ‘यातना’ उसके कार्यों के पीछे का कारण थी. पुलिस मामले की और जांच कर रही है. अतुल दिवेकर पशु चिकित्सक थे और उनकी पत्नी टीचर थीं. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मामूली विवाद की वजह से झगड़ा हुआ था.

कहा यह भी जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था. इन्हीं झगड़ों की वजह से अतुल परेशान चल रहा था. इस बीच मंगलवार को एक बार फिर झगड़ा हुआ तो अतुल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पल्लवी का गला घोंट दिया. इसके बाद अपने दोनों बच्चों को अपने घर के पास एक कुएं में फेंक आया. फिर वापस घर लौटा और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया. अतुल द्वारा लिखा सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है.

Tags: Crime News, Maharashtra, Pune

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें