
हाइलाइट्स
आज के दिन गणेश जी को सिंदूर, दूर्वा और मोदक अर्पित करें, वे प्रसन्न होंगे.
संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करने से सभी प्रकार के संकटों का नाश होता है.
आज का पंचांग 21 जून 2023: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, पुष्य नक्षत्र, व्यघात योग, गर करण और दिन बुधवार है. आज दिनभर रवि योग बना है. सूर्योदय से लेकर देर रात तक रवि योग है. इस योग में बुधवार के दिन गणपति बप्पा की पूजा करें. उनकी कृपा से हर काम आसान होगा. गणेश जी का आशीर्वाद जिस पर हो जाता है, उसके कार्य सफल होते हैं, कोई विघ्न या बाधा नहीं आती. आज के दिन गणेश जी को सिंदूर, दूर्वा और मोदक अर्पित करें तो वे प्रसन्न होंगे. आज आप कर्ज से मुक्ति के लिए भी उपाय कर सकते हैं.
बुधवार के दिन संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करने से सभी प्रकार के संकटों का नाश होता है. नारद पुराण में संकटनाशन गणेश स्तोत्र के बारे में बताया गया है. इसको पढ़ने से जीवन में खुशहाली, सुख, शांति और समृद्धि आती है. आज के दिन गणपति बप्पा को मूंग के लड्डू का भोग लगाने से कुंडली का बुध दोष भी दूर होता है. जो लोग बुधवार का व्रत रखते हैं, उनका बुध ग्रह मजबूत होता है. बुद्धि, तर्कशक्ति, बिजनेस में बढ़ोत्तरी होती है. बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करने से भी बुध दोष मिटता है.
ओम गं गणपतये नमो नमः मंत्र का जाप 108 बार करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. यह सभी प्रकार के मनोकामनाओं की पूर्ति का गणेश मंत्र है. इस मंत्र जाप से पहले विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा कर लेनी चाहिए. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, अशुभ मुहूर्त, योग, दिशाशूल, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि.
21 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया
आज का नक्षत्र – पुष्य
आज का करण – गर
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – व्यघात
आज का वार – बुधवार
आज का दिशाशूल – उत्तर
रवि योग: सुबह 05:24 बजे से देर रात 01:21 बजे तक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:54:00 AM
सूर्यास्त – 07:27:00 PM
चन्द्रोदय – 07:49:59
चन्द्रास्त – 22:07:59
चन्द्र राशि – कर्क
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:58:12
मास अमांत – आषाढ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – कोई नहीं
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 11:54:47 से 12:50:39 तक
कुलिक– 11:54:47 से 12:50:39 तक
कंटक– 17:30:04 से 18:25:57 तक
राहु काल– 12:41 से 14:22 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 06:19:29 से 07:15:22 तक
यमघण्ट– 08:11:15 से 09:07:08 तक
यमगण्ड– 07:08:23 से 08:53:10 तक
गुलिक काल– 14:22 से 16:04 तक
.
Tags: Dharma Aastha, Lord ganapati
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 06:00 IST






