
नई दिल्ली. दिग्गज अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे हैंडसम स्टार थे, जिनके लिए लड़कियां जान दे दिया करती थीं. उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं. लेकिन जिस देव आनंद पर लाखों लड़कियां मर-मिटने को तैयार थीं, वे उस दौर की जानी मानी एक्ट्रेस सुरैया से प्रेम करते थे. साल 1948 में देव और सुरैया की पहली मुलाकात फिल्म ‘विद्या’ के सेट पर हुई थी. सुरैया की खूबसूरती और सादगी देख देव पहली नजर में ही उन्हें दिल दे बैठे थे.
फिल्मी दुनिया में सेट पर को-स्टार्स के बीच प्यार हो जाना कोई नई बात नहीं है. अब तक की कितनी ही ऐसी जोड़ियां हैं जो सेट पर मिले और बाद में उम्र भर के लिए एक-दूजे के हो गए. लेकिन इसी इंडस्ट्री में एक ऐसी जोड़ी भी रही जो एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे. करियर के अलग मुकाम पर होने के बावजूद दोनों ताउम्र एक-दूसरे के नहीं हो पाए. मरते दम तक प्यार अधूरा रह जाने की टीस रही. ऐसी ही एक लव स्टोरी थी बीते दौर की खूबसूरत अभिनेत्री सुरैया और एवरग्रीन स्टार देव आनंद की. सिर्फ एक शख्स के चलते दोनों कभी एक-दूसरे के नहीं हो पाए हालांकि ये गम सुरैया को अंदर ही अंदर खाता रहा अपने अंतिम दिनों तक सुरैया को अपनी एक ना का पछतावा रहा.
एक शख्स की वजह से अधूरी रह गई प्रेम कहानी
सुरैया अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्री हुआ करती थीं. जिसे मलिका-ए-हुस्न, मलिका-ए-तरन्नुम और मलिका-ए-अदाकारी कह कर सम्मानित किया गया. सुरैया को देव आनंद का प्यार तो मिल गया लेकिन वह कभी उनका साथ ना पा सकी. क्योंकि उनकी नानी को हिंदु अभिनेता पसंद नहीं थे. यानी इस मोहब्बत का अंत धर्म की रेखाओं में समिट कर गया था. देव आनंद भी सुरैया से बिछड़कर काफी दुखी हुए थे. लेकिन सुरैया पर जो बीती वो शायद वह ताउम्र भी बयां नहीं कर पाईं उन्होंने सारी जिंदगी शादी नहीं कि देव और सुरैया तो एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे. लेकिन उनकी नानी ने उनका ये रिश्ता स्वीकार नहीं किया और सुरैया से वादा लिया कि वह कभी उनसे शादी नहीं करेंगी और देव आनंद से दूर रहेंगी. कहा ता ये भी जाता है कि उन्होंने देव आनंद की दी हुई अंगूठी भी समुद्र में फिकवा दी थी. आज भी लोग उनकी दर्दभरी दास्तां को भूल नहीं पाए हैं.
देव आनंद का पहला प्यार थीं सुरैया
यूं तो देव आनंद पर लाखों लड़कियां मर-मिटने के लिए तैयार थीं. अपने दौर में वह हैंडसम हंक रहे कि उन्हें काले कपड़े तक पहनने की अनुमति नहीं थी. क्योंकि लड़किया उन्हें काले कपड़ों में देख दीवानी हुईं होश खो बैठती थी. लेकिन वह सुरैया से प्रेम करते थे. 1948 में देव और सुरैया की पहली मुलाकात फिल्म ‘विद्या’ के सेट पर हुई थी. सुरैया किसी भी कीमत में अपने प्यार को नहीं खोना चाहती थीं. साल 1950 में फिल्म ‘अफसर’ की शूटिंग के दौरान एक बार फिर देव आनंद ने सुरैया को प्रपोज किया. लेकिन सुरैया ने इनकार कर दिया क्योंकि वे नहीं चाहती थीं कि उनके कारण देव की जान खतरे में पड़े. क्योंकि एक्ट्रेस को देव आनंद को लेकर धमकी दी गई थी कि अगर उनसे दूर नहीं रही तो देव आनंद के लिए ये अच्छा नहीं होगा.
बता दें कि अपने अंतिम दिनों में सुरैया पूरी तरह अकेली पड़ गई थीं. लेकिन अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में भी उनके दिल में प्यार पूरा ना हो पाने की टीस थी. अपने एक इंटरव्यू में सुरैया ने कहा था, ‘शायद मैं कायर थी, जो ‘हां’ नहीं कह सकी. इस बात का पछतावा उन्हें उम्र भर रहा था. उन्होंने ताउम्र शादी भी नहीं की थी. साल 2004 में 74 साल की उम्र में सुरैया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. अपनी मौत के साथ सुरैया एक दर्द भी दिल में ले गईं.’
.
Tags: Bollywood news, Dev Anand, Entertainment Special
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 06:00 IST






