आज का राशिफल, 21 जून 2023: मेष राशि वाले दोस्तों से रहें सावधान, वृष और मिथुन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 21 June 2023)

आपकी आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनेगी. किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंचेगी. मानसिक भय और शारीरिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है. महत्वपूर्ण दस्तावेजी कामों को आज टालना उचित होगा. ऑफिस या किसी दूसरी जगह दोस्तों से हानि पहुंचने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए मध्यम फलदायी दिन है.

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 21 June 2023)

चिंता के बोझ से राहत मिलने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे. भावुकता के प्रवाह में ज्यादातर समय कल्पना में रहेंगे. परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे. मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा. आर्थिक आयोजन पूरे होंगे. मनपसंद भोजन मिलेगा. भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 21 June 2023)

आज आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी. इसमें थोड़ा विलंब होगा, लेकिन उस संबंध में प्रयास जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे. आर्थिक आयोजनों में दिक्कत हो सकती है. नौकरी-धंधे में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More