
मुंबई. शेरशाह, शैतान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बॉस में काम कर चुके शिव पंडित आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अक्षय कुमार के ऑनस्क्रीन भाई को फैन्स ने जन्मदिन की बधाई दी है. शिव पंडित ने फिल्मों से पहले टेलीविजन की दुनिया में नाम कमाया.
आज ही के दिन 1984 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में जन्मे शिव पंडित ने टेलीविजन की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की थी. शिव पंडित ने साल 2004 में लेट्स एंजॉय नाम के सीरियल में काम किया था. इसके बाद बॉम्बे टॉकिंग नाम के टीवी शो में शिव पंडित ने लोगों का खूब दिल जीता. इसके बाद लगातार कई साल मेहनत करते रहे और टीवी में कई सीरियल्स में काम किया.
शिव पंडित ने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया और फिल्मों का मन बना लिया. साथ ही फिल्मो के लिए लगातार ऑडिशन देते रहे. शिव पंडित को पहली बड़ी फिल्म मिली 2013 में आई बॉस. इस फिल्म में शिव पंडित ने अक्षय कुमार के छोटे भाई का किरदार निभाया था. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. साथ ही शिव पंडित के किरदार पर भी लोगों ने खूब तालियां पीटी थीं.
फिल्म में शिव पंडित के साथ अदिति राव हैदरी भी नजर आईं थीं. दोनों की कैमिस्ट्री फिल्म में खूब जमी थी. हालांकि बड़ी फिल्म मिलने के बाद भी शिव पंडित फिल्मों की दुनिया में अभी तक कोई खास स्टार्डम हासिल नहीं कर पाये हैं. लेकिन शिव पंडित लगातार अपनी फिल्मों के जरिए फिल्मों में अपनी जमीन तलाश रहे हैं. शिव पंडित के जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है. शिव पंडित हाल ही में आई फिल्म शेरशाह में भी नजर आए थे. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस फिल्म में शिव पंडित भी अहम किरदार में नजर आए थे.
.
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 03:30 IST






