तिहाड़ जेल में होने वाला था एक और मर्डर, लंदन में बैठे गैंगस्टर के शूटरों ने किया खुलासा, जानें डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली. दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक और मर्डर होने वाला था. लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के शूटरों ने स्पेशल सेल के सामने इस बात का खुलासा किया है. दिल्ली में बीजेपी के नेता की हत्या में शामिल इन शूटरों को स्पेशल सेल ने पंजाब से पकड़ा तो ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इंग्लैंड में बैठकर हिंदुस्तान में क्राइम का सिंडीकेट ऑपरेट करने वाले मोस्ट वांटेड और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एसोसिएट कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के रोहित शर्मा उर्फ अन्ना उर्फ गोलू और संजू उर्फ सुशांत राणा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है.

दोनों लंदन से कपिल सांगवान के इशारे पर दिल्ली और NCR में क्राइम के सिंडीकेट को ऑपरेट करते थे. इनका काम हत्या, फिरौती ,कॉन्ट्रैक्ट किलिंग जैसे क्राइम को अंजाम देना था. ये दोनों गैंगस्टर भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या में भी शामिल थे. इनके पास से .32 की बोर की एक पिस्टल, और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. रोहित दिल्ली के मोहन गार्डन में एक्सटोर्शन और फायरिंग केस में वांटेड था.

पूछताछ में स्पेशल सेल को चौंकाने वाली जानकारी मिली है. पूछताछ में शूटरों ने बताया की बीजेपी नेता की हत्या के बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल की हत्या की भी प्लानिंग थी. मंजीत महाल कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान का दुश्मन माना जाता है. फिलहाल स्पेशल सेल इनके बाकी साथियों की तलाश में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक एक बार फिर स्पेशल सेल लॉरेश विश्नोई की कस्टडी में ले सकती है जो कि फिलहाल पंजाब की जेल में बन्द है. हाल में उसे क्राइम ब्रांच ने भी गिरफ्तार किया था. पुलिस की तफ्तीश इस केस में लगातार जारी है.

Tags: Crime News, Delhi news, Tihar jail

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें