लड़का पैदा होने की खुशी में पहले बांटी मिठाई, बाद में नौबत DNA टेस्ट की आई, हैरान कर देगी घटना

रहमान/बस्ती: बस्ती मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में अजब गजब मामला सामने आया है. लालगंज थाना के देवेंद्र कुमार अपनी पति की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे. सभी जांचें की गईं, उसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी. पत्नी को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया.

ऑपरेशन के बाद अस्पताल के स्टाफ ने लड़का पैदा होने की खबर देवेंद्र को दी. लड़का पैदा होने की खुशी में परिजन झूम उठे. स्टाफ को एक हजार बख्शीस दे दी. पूरे अस्पताल में मिठाई भी बांटी गई. सभी रिश्तेदारों को लड़का पैदा होने की सूचना फोन से दे दी गई. सभी लोग खुशी मनाने लगे.

बच्चा बदलने का आरोप
जब ऑपरेशन थिएटर से कपड़े में लपेट कर बच्चे को परिजनों को सुपुर्द किया गया, तब सच्चाई सामने आई. परिजनों ने बच्चे का कपड़ा हटा कर देखा तो लड़के की जगह लड़की थी. फिर क्या था अस्पताल में जम कर हंगामा होने लगा. परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि उनसे लड़का पैदा होने की बात कही गई. बख्शीश के तौर पर हजार रुपए भी लिए गए, लेकिन बाद में लड़के को बदल कर उस की जगह लड़की दे दी गई. जो पेपर बना था वो लड़के का बना था.

डीएनए टेस्ट की मांग
परिजनों ने इस के बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. वहीं परिजनों ने लड़की को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया है. परिजनों का कहना है कि जब तक बच्ची की डीएनए जांच नहीं हो जाती, तब तक वे उसे घर नहीं ले जाएंगे.

नहीं हुई ऐसी कोई घटना
वहीं पूरे मामले को लेकर कैली के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएन नारायण प्रसाद ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा की उनको पहले लड़का पैदा होने की सूचना दी गई, लेकिन बाद में लड़की रिसीव कराई गई. मैंने अपने स्तर पर जांच कर देखा है. इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है.

Tags: Basti news, Local18, New born, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More