ये एफडी नहीं नोटोंं का है पिटारा, धनकुबेर का करती है काम, एक बार किया निवेश, तो पैसों से भर जाएगा अकाउंट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आम तौर पर बैंक 6 से 7 फीसदी का ब्याज ऑफर करते हैं.
पर इस बैंक में 9.5 फीसदी का बंपर ब्याज मिल रहा है.
बैंक की नई दरें कल से लागू हो गई हैं.

नई दिल्ली. फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) यानी एफडी (FD) हमेशा से ही निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प रहा है. कम ब्याज दर के चलते इसमें निवेशकों का रुझान थोड़ा कम हो गया था. लेकिन फिर भी सीनियर सिटिजंस फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना ज्यादा बेहतर समझते हैं. वहीं, पिछले कुछ दिनों में एफडी की ब्याज दरों में बंपर बढ़ोत्तरी के चलते एक बार फिर एफडी हर ऐज के व्यक्ति की पहली पसंद बनती जा रही है. कुछ बैंक इस समय इतना ब्याज ऑफर कर रहे हैं कि लोग म्यूचुअल फंड को छोड़ इसमें निवेश कर रहे हैं.

अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD Rate) पर जहां आम तौर पर बैंक 6 से 7 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं, वहीं यह बैंक 9.5 फीसदी का बंपर इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है. खास बात है कि बचत के साथ साथ एफडी पर इनकम टैक्स बचाने की सुविधा भी मिलती है.

ये भी पढ़ें: इस शुगर स्टॉक की चीनी से ज्यादा है ‘मिठास’, निवेशकों की खूब भर रहा झोली, दोगुना-तीन गुना नहीं आठ गुना हुआ पैसा

इस बैंक की FD बनी धनकुबेर
बता दें कि यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) आपको तगड़ी कमाई का मौका दे रहा है. यानी एफडी पर सबसे जबरदस्त इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी पर बड़े बैंकों के मुकाबले सबसे अधिक ब्याज है. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम निवेश राशि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है.

किसे कितना मिलेगा फायदा
बैंक के अनुसार 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली एफडी पर बैंक 4.50% से 9% तक ब्याज दर दे रहा है. वहीं, 1001 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों को को 9% ब्याज दिया जा रहा है और वरिष्ठ व्यक्तियों को 9.50% तक ब्याज देने की घोषणा की गई है. बैंक के अनुसार 7 से 14 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 4.50% ब्याज दर और 15 से 45 दिनों में मेच्योरिटी वाली एफडी पर 4.75% ब्याज दर दे रहा है. यूनिटी बैंक 46 से 60 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 5.25% ब्याज दर और 61 से 90 दिनों की एफडी पर 5.50% ब्याज दर दे रहा है.

वरिष्ठ नागरिको के लिए एफडी पर ब्याज दरें
बैंक वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में एफडी निवेश पर 0.50% अधिक ब्याज दर प्रदान करता है. वरिष्ठ नागरिक के लिए 7 दिनों से 10 वर्षों के बीच की अवधि वाली एफडी पर 4.5% से 9.50% तक ब्याज दर दी जा रही है. वरिष्ठ नागरिकों 501 दिन वाले एफडी पर 9.25 प्रतिशत और 1001 दिन वाले एफडी पर 9.50 फीसदी ब्याज का ऑफर मिल रहा है.

Tags: Bank FD, FD Rates, Fixed deposits

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें