Yoga Day 2023 : 5 साल के बच्चों से लेकर 74 साल तक के बुजुर्गों की योग मुद्राएं देख हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो


 शक्ति सिंह/ कोटा.पूरे विश्व में योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा. इस दिन सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं से विश्वभर में योग को प्रमोट करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम होते हैं. इसी क्रम में आर्ट ऑफ लर्निंग की ओर से शहर में योग के प्रति आमजन को जागरूक करने को लेकर हुई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में 5 साल के बच्चों से लेकर 74 वर्ष बुजुर्गों ने योग अनूठाी मुद्राओं का प्रदर्शन कर हर किसी को हैरत में डाल दिया. योगाभ्यार्थियों ने एक से बढ़कर शारीरिक मुद्राएं बनाकर योगासन का प्रदर्शन किया. जिसमें शारीरिक साधना के साथ तकनीक, लचीलेपन, संतुलन और स्थिरता का संगम दिखा.

इन मुद्राओं का किया प्रदर्शन

आर्ट ऑफ़ लर्निंग की डायरेक्टर डॉ. रीना अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता मेंसिद्धि जड़ास विजेता बनी चैंपियन. वहीं प्रतियोगिता के दौरान योगा अभ्यर्थियों ने पादहस्तासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, कूर्मासन, एकपाद चक्रासन, मत्स्यासन, पूर्ण मत्स्येंद्रासन, परिवर्तित पार्श्व कोणासन, चक्रासन, धनुरासन तथा सर्वांगासन का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में राजस्थान के अलावा दिल्ली, आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक, गुजरात, उड़ीसा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से प्रतियोगी कोटा पहुंचे. प्रतियोगिता तीन चरणों में कराई गयी.जिसमें प्राथमिक, चैंपियनशिप और सुपर चैंपियन चरण रहे.

संतुलन और स्थिरता को परखा

प्रतियोगिता के दौरान पारंपरिक योगासन के तहत संतुलन और स्थिरता को परखा गया. वहीं आर्टिस्टिक कैटेगरी में जिमनास्टिक के समान मुद्राओं और लय को देखा गया. साथ ही, रिद्मिक योगासन में तालमेल और आसन की मुद्राओं के साथ सहजता की जांच की गई. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने लेग बैलेंस, हेड बेलेंस, फॉरवर्ड बैड, बॉडी ट्विस्टिंग समेत अन्य आधार बनाकर अंको का निर्धारण किया.

पहुंचे अन्तरर्राष्ट्रीय योग अभ्यर्थी

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी कोटा पहुंचे हैं. यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट और नवराष्ट्र इंटरनेशनल योगा चैंपियनशिप में सुपर चैंपियन का खिताब जीतने वाले उमा महेश्वर राव ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इसके आलावा बैंकांक में आयोजित हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता ए लक्ष्मी, इंडोनेशिया और नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट ज्योति देओलकर, इंडियन योगा फेडरेशन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट रूपाली वईकर समेत कईं खिलाड़ी कोटा पहुंचे.

Tags: Hindi news, International Yoga Day, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More