कर्नाटक के बाद अब एमपी में बजरंग दल पर सियासत : कांग्रेस ने कहा-गुंडों का संगठन, बीजेपी ने कहा-हम राष्ट्रभक्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बजरंग दल को लेकर बवाल होने लगा है. बीजेपी और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने हैं. कांग्रेस ने बजरंग दल को गुंडा बताया तो प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर इस पर बिफर उठीं. उन्होंने कहा बजरंग दल राष्ट्रभक्त संगठन है. कांग्रेस का आतंकवादियों के साथ गठजोड़ है.

कर्नाटक के बाद अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बजरंग दल को लेकर एक बार फिर सियासी बवाल शुरू हो गया है. कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा ओझा ने बजरंग दल को गुंडा बताते हुए कहा बजरंग दल की पहचान ही गुंडा तत्वों से है. ये पूरा देश जानता है. हर गलत वजहों से बजरंग दल सुर्खियों में रहता है. इसलिए उन पर लाठीचार्ज जायज है.

नाराज़ हो गयीं संस्कृति मंत्री
बजरंग दल को गुंडा बताने पर प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म विभाग की मंत्री उषा ठाकुर बिफर पड़ीं. उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा बजरंग दल एक राष्ट्रभक्त संगठन है. उसके कार्यकर्ता राष्ट्रभक्त हैं. इसमें कोई दो मत नहीं. लेकिन कांग्रेस का आतंकवादियों के साथ गठजोड़ है. कांग्रेस के लोग आतंकवादियों के साथ बैठकें करते हैं. कर्नाटक में गाय काटकर जश्न मनाते हैं. वहां धर्मांतरण विरोधी कानून को नेस्तनाबूत करते हैं. यहां आकर नर्मदा की पूजा करने की नौटंकी करते हैं. ये कांग्रेस का चरित्र है.

ये भी पढ़ें- Dress Code : भोपाल के इन मंदिरों में ड्रेस कोड लागू, छोटे कपड़े, फ्रॉक और जींस पहनने पर पाबंदी
कांग्रेस को नसीहत
उषा ठाकुर ने कांग्रेस नसीहत देते हुए कहा एक रास्ते चलो. भीतर बाहर से एक जैसे रहो. राजनीति की बलि, धर्म-संस्कृति और राष्ट्र को नहीं चढ़ाया जा सकता है

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर बरसी थीं लाठियां
अभी हाल ही में नशे के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इंदौर के पलासिया चौराहे पर चक्काजाम कर दिया था. उसके बाद पुलिस ने उन पर जमकर लाठीचार्ज किया था. इसके बाद से ही बजरंग दल को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी को घेरने में लगी है. वहीं बीजेपी भी पलटवार करने से नहीं चूक रही है. क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब मात्र 5 महिने का समय बचा है. जिस तरह कर्नाटक में बजरंग दल को लेकर सियासत हुई. उसी तरह का माहौल मध्यप्रदेश में भी बनाने की कोशिश की जा रही है. यही वजह है राज्य के मुख्य सियासी दल बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हैं. वे एक दूसरे पर जुबानी हमले करने से नहीं चूक रहे हैं.

Tags: Bajrang dal, Indore News Update, Madhya pradesh latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें