Success Story: पढ़ाई छोड़ 17 साल में जाना बंद कर दिया स्कूल, 2 साल में बन गया करोड़पति, पढ़िए सक्सेस स्टोरी

नई दिल्ली. Success Story: आज के समय में हर कोई जल्दी पैसा कमाना शुरू करना चाहता है. आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे ही एक स्कूल ड्रापआउट स्टूडेंट की कहानी बताएंगे जिसने 17 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी. इसके ठीक 2 साल बाद 19 की उम्र में करोड़पति बन गया. इतनी कम उम्र में करोड़पति बनने वाला शख्स आज 22 साल का है और अपनी कंपनी का मालिक है. यह कहानी है अमेरिका के रहने वाले हेयडन बॉवल्स की.

खास बात यह है कि जिस उम्र में लोग पढ़ाई करते रह जाते हैं उस उम्र में हेयडन बॉवल्स ने करोड़पति बनकर दूसरे लोगों के लिए मिसाल पेश की है. पैसा कमाने के लिए हेयडन बॉवल्स ने कॉमर्स इंडस्ट्री में हाथ आजमाया. इसके लिए उन्होंने एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर काम शुरू किया और करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेयडन अकसर अपनी कहानी टिकटॉक और यूट्यूब पर शेयर करते हैं. जिसमें वो अपने बिजनेस शुरू करने और कम उम्र में कैसे पैसा कमाने का मौका मिला, ये बताते हैं. हेयडन के यूट्यूब पर 3 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर 14 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं.

स्कूल छोड़ने के पीछे है ये कहानी
हेयडन अपनी कम उम्र में स्कूल छोड़ने और पैसा कमाना शुरू करने के पीछे बताते हैं कि बचपन में हुई एक घटना ने उन्हें पैसे की अहमियत समझा दी थी. हेयडन बताते हैं कि, ‘जब वो 10 या 11 साल के थे. उस समय कुछ खरीदना चाहते थे लेकिन उतने पैसे नहीं थे और माता पिता वो चीज दिलवाने के लिए राजी नहीं हुए. तब उन्हें एहसास हुआ कि खुद का पैसा कमाना होगा. ऐसे में 17 साल की उम्र में ही बिजनेस करके पैसा कमाना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें-
School Reopen in MP: मध्य प्रदेश में खुले 6वीं से 12वीं तक के स्कूल, प्राइमरी के बच्चों को करना होगा इंतजार 
JEE Advanced Result 2023: आईआईटी मुबंई में कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं वी. चिदविलास, जेईई-एडवांस्ड में किया है टॉप

ई-कॉमर्स और रियल एस्टेट से कमाया पैसा
हेयडन बॉवल्स ने ई-कॉमर्स और रियल एस्टेट से पैसा कमाया है. बता दें कि हेयडन ने 17 साल की उम्र में EcommSeason की स्थापना की थी. इसमें ऑनलाइन कोर्स कराए जाते हैं.

18 साल में खरीदी थी लंबोरगिनी
हेयडन ने 18 साल की उम्र में लंबोरगिनी खरीद ली. इसके अलगे ही साल 19 साल में वो करोड़पति बन गए. साल 2022 में उनका रेवेन्यू 15 मिलियन डॉलर था और इसमें से 3 मिलियन डॉलर प्रॉफिट था.

Tags: Education news, Job news, Success Story

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More