
अमित सिंह, प्रयागराज: कम समय में प्रयागराज से कोलकाता यात्रा करने वालों के लिए अब एक अच्छी खबर है. अब वह हवाई सफर के माध्यम से सीधे यात्रा कर सकेंगे. एलायंस एयर की ओर से 3 जुलाई से प्रयागराज और कोलकाता के बीच हवाई यात्रा शुरू कर दी जाएगी. काफी समय से यात्रियों की ओर से मांग की जा रही थी जिसे अब विभाग ने स्वीकार कर लिया है. खास बात यह है कि प्रयागराज से कोलकाता के लिए यात्रियों की संख्या भी अधिक है.
प्रयागराज से कोलकाता के लिए फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरेगा और एक घंटे 45 मिनट के भीतर कोलकाता पहुंच जाएगा. वहीं दूसरी और कोलकाता से प्रयागराज आने के लिए 2:35 पर टेक ऑफ किया जाएगा जहां शाम 4:15 पर प्रयागराज में लैंडिंग हो जाएगी. प्रयागराज पहुंचने के बाद यही उड़ान शाम 4:40 दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी.
प्रयागराज से 12 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट
एलाइंस एयर के स्टेशन मैनेजर मुकेश जयसवाल ने बताया कि इसके लिए 4215 रुपए केंद्र किराया निर्धारित किया गया है. अब प्रयागराज से 12 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध होगी. लखनऊ, देहरादून ,भोपाल, इंदौर, दिल्ली, रायपुर, भुवनेश्वर , मुंबई , पुणे, बेंगलुरु, बिलासपुर के बाद अब कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट उपलब्ध करा दी गई है.
.
Tags: Allahabad news, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 12:49 IST






