Bokaro News: अपनी बारात को बनना है यादगार तो यहां कर सकते कम पैसों में घोड़े की सवारी 

कैलाश कुमार/बोकारो. बोकारो में शादी और लगन को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल है. ऐसे में अगर आप राजा महाराजाओं वाले ठाट-बाट से शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो बोकारो के चास मेन रोड स्थित सारण ब्रास बैंड में दूल्हे के बारात के लिए स्पेशल घोड़ा और रथ की सवारी की सुविधा ले सकते हैं. यहां विवाह कार्यक्रम जैसे बारात ,संगीत, पार्टी के लिए विशेष व्यवस्था है जो आपकी शादी को चार चांद लगा देगा.

बैंड के संचालक राजू ने लोकल 18 झारखंड से बातचीत में बताया कि सारण बैंड उनके पिताजी द्वारा वर्ष 1978 में शुरुआत की गई थी. आज भी उनका बैंड बोकारो में बहुत पॉपुलर है. बारात जैसे बड़े आयोजन के लिए उनके पास खास 10 घोड़े और 5 रथ मौजूद है. वहीं यहां एक सीटर वाले रथ और घोड़ा का भाड़ा 13 से 14 हजार रुपए है. डबल सीटर वाले घोड़े और रथ का भाड़ा 20 हजार रुपए है. सिर्फ घोड़े की सवारी पर 11 हजार भाड़ा तय किया गया है.

घोड़े और रथ का भाड़ा 20 हजार रुपए है
घोड़े और रथ की बुकिंग को लेकर संचालक राजू ने बताया कि कि यहां हफ्ते भर पहले ग्राहक 50 प्रतिशत एडवांस जमा कर बुकिंग करा सकते हैं. मौजूदा सीजन में बिजनेस को लेकर राजू ने बताया कि फि़लहाल इस सीजन में घोड़ों और रथ से जुड़ा बिजनेस सामान्य रहा है. आगे उम्मीद है किव्यापार अच्छा होगा. घोड़ों के देखभाल को लेकर राजू ने बताया कि उन्होंने घोड़ों के खास ख्याल रखने के लिए अस्तबल तैयार किया है. जहां घोड़ों को प्रतिदिन नहलाया जाता है. साफ सफाई की जाती है. प्रत्येक घोड़े को 12 से 15 किलो चारा और चोकर मिलाकर खिलाया जाता है. इसके अलावा उनके दुकान पर विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रम के बैंड बाजा और लाइटिंग की भी सुविधा उपलब्ध है.

.

FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 12:44 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More