
नई दिल्ली. नई कार लेने वाले लोगों के जेहन में सबसे पहले मारुति सुजुकी का नाम आता है, क्योंकि बहुत से युवाओं ने अपने बचपन में कार के नाम पर केवल मारुति की कारें ही देखी होंगी. ज्यादातर ने मारुति 800 या फिर मारुति ऑल्टो. यही वजह है कि वर्षों से लोगों का भरोसा मारुति की कारों पर बरकरार है. मारुति की दो कारें हैं, जिनकी बहुत भारी डिमांड है. इनका नाम है अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) और एक्सएल6 (XL6). खासतौर पर अर्टिगा का कस्टमर बेस तो पहले से ही काफी बड़ा है. इन दोनों कारों की डिमांड का आलम यह है कि इनके 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स का ऑर्डर पेंडिंग है.
इन कारों के बैकलॉग का एक बड़ा कारण सप्लाई चेन में रुकावट और प्रोडक्शन से जुड़ी समस्या भी है. पिछले फाइनेंशियस इयर में कंपनी ने अर्टिगा की 1,27,679 यूनिट्स और 36,423 यूनिट्स एक्सएल6 की सेल हुई. अर्टिगा FY23 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही.
यह भी पढ़ें : MG का भारत से बंधने वाला है बोरिया बिस्तर ? महिंद्रा बन सकता है नया मालिक !
दोनों एमपीवी की स्ट्रॉन्ग डिमांड
हालांकि, जबकि दोनों एमपीवी की डिमांड स्ट्रॉन्ग रही है – पिछले कुछ सालों में यह सेगमेंट तेजी से बढ़ा है. खासतौर पर सीएनजी वेरिएंट के लिए मई 2023 तक, मारुति के पास अकेले अर्टिगा सीएनजी के लिए 68,000 ऑर्डर्स पेंडिंग थे, जो मारुति के 1,21,000 यूनिट्स के सीएनजी ऑर्डर बैकलॉग का लगभग 56 प्रतिशत था. अर्टिगा का वेटिंग पीरियड वर्तमान में ज्यादातर शहरों में 8-10 महीने तक बढ़ जाती है, जबकि XL6 को लगभग 4-5 महीने के वेटिंग पीरियड के साथ थोड़ा पहले ही डिलीवर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें : स्पोर्टी लुक, ताबड़तोड़ रेंज, जबरदस्त बैटरी ! कहर बरपाने का आ रही ‘मेड इन इंडिया’ कार
एमपीवी के लिए बढ़ रहा क्रेज
कंपनी ने के बड़े अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा, “अब ऐसा नहीं है कि केवल बड़े परिवार एमपीवी चुन रहे हैं, बल्कि इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो यंग कपल्स या ऑफिस जाने वाले भी हो सकते हैं. यह अब न केवल एक बड़ा फैमिली व्हीकल है, बल्कि अब यह लाइफस्टाइल व्हीकल बन गए हैं.”
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 12:19 IST






