बालिका वधू को हुआ दूसरे लड़के से प्यार, बालिग होते ही लिव इन रिलेशन में आई, पड़ गए जान के लाले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चूरू जिले से जुड़ा है मामला
परिजनों ने दी लड़की को धमकी
लड़की बोली पति के साथ नहीं रहना है

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले में एक बार फिर प्रेमी जोड़े (Lover Couple) को जान से मारने की धमकी मिली है. मामला चूरू जिले के दुधवाखारा थाना इलाके से जुड़ा है. यहां एक लड़की का बचपन में ही बाल विवाह कर दिया गया. लेकिन लड़की को बाद में किसी दूसरे युवक से प्यार हो गया. लिहाजा लड़की बालिग होते ही उसके साथ लिव इन रिलेशन (Live in relationship) में आ गई. यह बात लड़की के परिजनों को नागवार गुजरी तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी. इससे डरी सहमी लड़की अपने प्रेमी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और दोनों की सुरक्षा की गुहार की है.

जानकारी के मुताबिक पिंकी मेघवाल (18) लोहसना छोटा की रहने वाली है. वह फिलहाल दूधवाखारा थाना इलाके के राजपुरा गांव के सुभाष मेघवाल (22) के पास लिव-इन में रह रही है. पिंकी ने बताया की करीब 3 साल पहले उसकी सुभाष के साथ सगाई हो गई थी. लेकिन बाद में परिजनों ने सुभाष से रिश्ता तोड़ कर उसकी शादी झुंझुनू जिले के मंडासी गांव में कर दी थी. यह शादी उसके नाबालिग होते हुए की गई थी.

डीजे वाले बाबू पर आया गांव की 23 साल की लड़की का दिल, लव मैरिज की तो भड़के परिजन, दी जान से… 

पति शराब पीकर मारपीट करता था
पिंकी के मुताबिक उसका कथित पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता था. इसकी वजह से उसने अपना ससुराल छोड़ दिया और पीहर में आ गई. पिंकी ने बताया कि वह सुभाष के साथ रहना चाहती है. इसलिए उसने अपना घर छोड़ दिया और सुभाष के पास राजपुरा गांव आ गई. अब दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं.

ससुराल और पीहर पक्ष के लोग दे रहे हैं धमकियां
पिंकी के अनुसार उसके ससुराल और पीहर पक्ष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इसलिए वह सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची है. सुभाष की बड़ी बहन की शादी पिंकी के ताऊ के लड़के से हुई है. पिंकी चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है. पिता ड्राइवर है और खेतीबाड़ी भी करते हैं. वहीं सुभाष भी खेती बाड़ी का काम करता है. वह आठ भाई बहनों में सबसे छोटा है.

Tags: Churu news, Live in Relationship, Love Story, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें