Varanasi Weather Update: बनारस में इस दिन से बदलेगा मौसम, IMD ने आंधी-बारिश को लेकर की भविष्यवाणी

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. प्रचंड गर्मी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लोगों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मॉनसून को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वाराणसी में 21 जून से मौसम करवट ले सकता है. इस बीच गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी और बारिश होने का भी अनुमान जताया है. पूर्वानुमान के अनुसार वाराणसी का तापमान गिर कर 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

आईएमडी के वेबसाइट के मुताबिक, वाराणसी में 21 से 25 जून तक तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों के आवाजाही देखने को मिलेगी. इस दौरान यहां बारिश के छींटे भी पड़ सकते हैं.

वहीं, आज यानी 20 जून को भी वाराणसी में लोगों को प्रचंड गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां के लोगों को लू के थपेड़े भी झेलनी होगी. आसमान साफ होने के कारण सुबह से ही धूप की तल्खी से लोग परेशान रहेंगे. बता दें कि, सोमवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

वाराणसी में 48 घंटे में करवट लेगा मौसम 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी में मौसम अब करवट लेने वाला है. अगले 48 घंटे के अंदर लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी. तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. हालांकि, अच्छी बारिश होगी या नहीं, इसका अभी सटीक आकलन नहीं किया जा सकता है.

Tags: Banaras news, Local18, Up news in hindi, Varanasi news, Weather Update

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More