
मो. इकराम, धनबाद. जेईई एडवांस में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र मनीष कुंडू ने धनबाद जिले में टॉप किया है. छात्र का ऑल इंडिया रैंक 1218 है. वह कानपुर से इलेक्ट्रीकल इंजिनियरिंग करना चाहता है. मनीष ने बताया कि उसके स्कूल में आईआईटीएन आते रहते हैं. उन्हीं से प्रेरित होकर इसकी तैयारी शुरू. पहले जेईई मैंस और अब एडवांस में सफलता मिली है. इसके लिए रोजाना 9-10 घंटे पढ़ाई करता था.
मनीष ने 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है. उसे 12वीं 97.6 प्रतिशत और 10वीं में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. मनीष ने जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों से कहा कि पढ़ाई का बैक लॉग नहीं बनने दें. नियमित पढ़ाई करें. पिछले वर्षो के प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें. शिक्षकों के मार्गदर्शन को फॉलो करें. इससे काफी मदद मिलेगी.
मनीष ने बताया आज के दौर में सोशल मीडिया भी सफलता पाने में बेहतर माध्यम बन सकता है. अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यूट्यूब, वाहट्सएप से काफी मदद मिली. कई प्रश्नों की रीविइज यूट्यूब से किया. यूट्यूब पर सारे कंटेंट मिल जाते हैं. मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया है. मनीष के पिता तापस कुमार कुंडू रेल विभाग में गोमो में कार्यरत हैं. वहीं माता गृहणी हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 09:49 IST






