Rajasthan News: बिपरजॉय प्रभावित जिलों के दौरे पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, जानें हवाई सर्वेक्षण का पूरा शेड्यूल


हाइलाइट्स

बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
जोधपुर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर और पाली जिले में हालातों का लेंगे जायजा
स्थानीय लोगों से मिलकर जानेंगे परेशानियां
पीड़ितों की आर्थिक मदद का कर सकते ऐलान

जयपुर. अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने राजस्थान में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. बीते कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बाढ़ के चलते जो भयावह स्थिति पैदा हुई उसने लोगों को भारी नुकसान छेलना पड़ा है. बिपरजॉय तूफान के चलते तेज बारिश और अधड़ का सबसे ज्यादा असर बाड़मेर जिले में देखने को मिला है. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने अपने दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे.

बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने सीएम जोधपुर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर और पाली जिले में हालातों का जायजा लेकर स्थानीय लोगों से मिलेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के लिए राहत की घोषणा भी कर सकते है. बता दें इसके पहले सीएम गहलोत का कोटा, बूंदी, दौसा और झालावाड़ जिले का दौरा था, जिसे स्थगित कर दिया गया.

बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर सीएम
सीएम अशोक गहलोत आज बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित जिलों की जनता से मुलाकात कर राहत राशि प्रदान कर सकते है. इसके चलते वह स्पेशल प्लेन से सुबह 10 बजे उत्तरलाई पहुंचेंगे, जिसके बाद करीब 11 बजे चौहटन पहुंचने का कार्यक्रम रखा गया है. वहीं दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सांचोर पहुंचेंगे.

जालोर में करेंगे रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए दोपहर 3 बजे आबूरोड पहुंचकर यहां चक्रवात से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात करेंगे और उसके बाद शाम 5 बजे जालोर पहुंच बिपरजॉय चक्रवात प्रभावित लोगों के हाल जानेंगे. वहीं आज रात को रात्रि विश्राम के लिए जालोर में रुककर सीएम गहलोत कल सुबह जालोर से पाली के लिए रवाना होंगे. इसके बाद कल दोपहर 1 बजे जोधपुर रवाना होंगे.

राहत राशि की कर सकते घोषणा
सीएम अशोक गहलोत चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण जान गवाने और आंर्थिक क्षति छेलने वाले लोगों के लिए राहत राशि की भी घोषणा कर सकते है. इसे लेकर जल्द ही सीएम पीड़ितों की मदद का ऐलान कर सकते है.

प्रदेश में 7 लोगों ने चक्रवात में गवाईं जान
राजस्थान में साइक्लोन बिपरजॉय के कारण करीब 7 लोग अब तक जान गवा चुके है. तेज आंधी और बारिश के कारण मकान ढहने से राजसमंद में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि जैसलमेर में भी दो बच्चे तालाब में डूब गए थे. वहीं पाली में भी दो लोगों की बारिश के चलते डूबने से मौत हो गई. फालना में 50 वर्षीय आदमी की घर के पास बने नाले में डूबने से मौत हो गई थी.

Tags: Ashok Gehlot Government, Cyclone Biparjoy, Jaipur news, Rajasthan news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More