बजट है कम…तो आएं दिल्ली के इस मार्केट में, सिर्फ 99 रुपए में मिलेंगे लड़कियों के फैंसी कपड़े

अभिषेक तिवारी/ दिल्ली. शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं होता? हर कोई समय मिलते ही शॉपिंग करने निकल जाता है, लेकिन कई बार बजट कम होने की वजह से लोग अपनी मनचाही चीजें खरीद नहीं पाते. ऐसी परेशानी अक्सर तब सामने आती है, जब कोई बड़े मॉल या किसी बड़े शोरूम से खरीददारी करने गया हो. इसी समस्या से जुड़ा एक समाधान हम आज आपको बताने जा रहे हैं. दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में एक मार्केट है, जहां आपको सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी साड़ी, सूट, फ्रॉक, स्कर्ट, जींस, वन पीस और चूड़ियां मिल जाएंगी.

जहां एक तरफ रोड के किनारे भी लोग अपनी दुकान लगाते हैं और एक बड़े बिल्डिंग में भी अपनी दुकान लगाते हैं. जी हां, इस मार्केट में आपको जींस से लेकर जैकेट तक सबकुछ बेहद सस्ते दामों में मिल जाएगा.

लड़कियों के लिए बेहद खास हैं ये बाजार

लड़कियों को इस बाजार में मात्र 99 रूपए में फैंसी कपड़े मिल जाएंगे जैसे कि टॉप फ्रॉक, जींस, स्कर्ट, शर्ट-पैंट, ट्राउजर्स, वन पीस, कुर्ती, सूट इत्यादि, जो कि सड़क के किनारे मिलते हैं. अगर बात दुकानों की करें तो यहां पर फैंसी और डिजाइनर साड़ियां, सूट, शर्ट, जींस भी अच्छे दाम में मिल जाते हैं. बात करें साड़ियों की तो मात्र 300 रुपए से शुरुआत होती है और कुर्ती 600 रुपए से स्कर्ट 300 रुपए से टॉप 200 रुपए से चूड़ियां इत्यादि 50 रुपए से शुरू हैं.

जानें टाइम और लोकेशन

इस बाजार में जाने के लिए रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं. मेट्रो से इस बाजार की दूरी मात्र 300 मीटर है, इसका पता- d-12 सेक्टर 7, रोहिणी, न्यू दिल्ली है. यह मार्केट हफ्तों के सातों दिन सुबह से 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुली रहती हैं.

Tags: Delhi, Delhi-NCR News, Latest hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More