Viral Video : रूम रेंट बचाने के लिए फ्लाइट से जाती है ये इंटर्न, 600 मील रोज करती है यात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


फ्लाइट से इंटर्नशिप करने जाने वाली लड़की का नाम सोफिया सेलेन्टानो है. उसकी उम्र 21 साल है. सोफिया अमेरिका के साउथ कैरोलिना की रहने वाली हैं. वह ओगिल्वी हेल्थ नाम की कंपनी में समर इंटर्नशिप कर रही हैं. जिसका ऑफिस न्यू जेर्सी में है. सोफिया एक टिकटॉकर भी हैं. उन्होंने फ्लाइट से इंटर्नशिप करने जाने के बारे में टिकटॉक पर जानकारी दी तो यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. उन्होंने अपने टिकटॉक पोस्ट को टाइटल दिया है "Why I take a plane to work."

उन्होंने अपने टिकटॉक वीडियो कहा कि मैं अपनी समर इंटर्नशिप के लिए सप्ताह में एक दिन फ्लाइट से यात्रा करती हैं. उन्होंने आगे कहा, मैं समझती हूं कि यह एक अपरंपरागत काम है. लेकिन यह मेरे लिए काम करता है. सोफिया ने यह भी बताया कि वह फ्लाइट पकड़ने के लिए सुबह तीन बजे उठा जाती हैं. सोफिया ने कहा कि वह न्यू जर्सी के पारसीपनी में एक किराए का कमरा लेकर नहीं रहना चाहती थीं. कई लोग सोचते हैं कि मैं खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से पागल बना रही हूं. सुबह जल्दी उठकर एक दिन में दो फ्लाइट ले रही हूं. लेकिन इमानदारी से कहुं तो यह मेरे लिए इतना भी मुश्किल नहीं है. मुझे यात्रा और रोमांच पसंद है. उन्होंने अपने टिकटॉक पर एक वीडियो में बताया कि उनके लिए न्यू जेर्सी में किराए का घर लेने की बजाए घर से आना-जाना सस्ता पड़ता है. साउथ कैरोलिना से न्यू जर्सी की दूरी 600 मील है. उन्हें फ्लाइट से न्यू जेर्सी की राउंड ट्रिप पर 100 डॉलर खर्च करने होते हैं. वह सप्ताह में एक दिन ऑफिस जाती हैं जबकि अगर वह किराए का कमरा लेकर रहतीं तो हर महीने 3400 डॉलर से अधिक खर्च करने पड़ते. सोफिया कहती हैं कि किराए का कमरा लेकर रहने के मुकाबले सस्ता पड़ने के साथ यह तरीका मुझे ज्यादा फ्रीडम देता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि इस तरह यात्रा करके ऑफिस जाने वाली वह अकेली नहीं हैं. एक और कर्मचारी है हो सप्ताह अटलांटा से जॉर्जिया आता है. उन्होंने कहा कि सुबह उठकर फ्लाइट पकड़ना मुश्किल नहीं है. ज्यादा मुश्किल है फ्लाइट पकड़ने से पहले एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें