आज का राशिफल, 20 जून 2023: मेष राशि वालों को मित्रों से हानि होगी, वृष, मिथुन राशि वालों का मन रहेगा खुश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 20 june 2023)

आज आपका मन बेचैन रहेगा. किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे. आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें. स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है. आपका मानभंग होने का प्रसंग न बनें, इसका ध्यान रखें. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. मित्रों से हानि हो सकती है.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 20 june 2023)

आर्थिक कामों में आज कोई अड़चन आ सकती है. मित्रों और रिश्तेदारों के मिलने से मन खुश रहेगा. व्यापार में भागीदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पूंजी निवेश करने वालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें. नए कार्यों को प्रारंभ कर सकेंगे. माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal,20 june 2023)

आपके दिन का आरंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से होगा. आप खुश रहेंगे. परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे. आज खर्च अधिक न हो, इस पर नियंत्रण रखें. आर्थिक लाभ होगा. हालांकि, दोपहर बाद किसी निवेश में ध्यान से पैसा लगाएं. नौकरीपेशा लोगों को साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें