डेढ़ साल बाद केतु ग्रह का गोचर, 4 राशि में जातकों का चमकेगा भाग्य, दूर होगी आर्थिक तंगी


हाइलाइट्स

केतु ग्रह का गोचर हर डेढ़ साल में होता है.
30 अक्टूबर को केतु ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेगा.

Ketu Gochar 2023 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु छाया ग्रह माना गया है. ये हमेशा वक्री चाल चलता है. इसलिए जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु की स्थिति अशुभ होती है तो उस व्यक्ति को अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. केतु हमेशा डेढ़ साल में राशि परिवर्तन करता है. साल 2023 में यह छाया ग्रह 30 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेगा. इस समय केतु कन्या राशि में विराजमान है. ग्रहों के राशि परिवर्तन की प्रक्रिया को ग्रह गोचर कहा जाता है. केतु ग्रह के गोचर से चार राशि के जातकों को कई तरह के लाभ हो सकते हैं. वे कौन सी चार राशियां हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

वृषभ राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि जो जातक वृषभ राशि के हैं उनके लिए केतु ग्रह का गोचर लाभकारी रहेगा. इस दौरान आपकी सेहत में सुधार होगा. मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा. कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. केतु ग्रह के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा, रुके हुए काम पूरे होंगे, यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहते हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें – आज से शुरू हुई आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

सिंह राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि जिन जातकों की राशि सिंह है उनके लिए केतु ग्रह का गोचर फायदेमंद रहेगा. परिजनों से इनके रिश्ते पहले से ज्यादा गहरे होंगे. यदि आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी.

धनु राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि केतु ग्रह के गोचर से धनु राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. आय में बढ़ोत्तरी होगी, यदि कोई पुरानी बीमारी से ग्रस्त हैं तो इस दौरान आपको इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़ें – आज से गुप्त नवरात्र आरंभ, करें 5 में से कोई भी एक उपाय, जाग उठेगा सोया भाग्य

मकर राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि केतु ग्रह के गोचर से मकर राशि के जातकों को अच्छा खासा धन लाभ होगा. धन आगमन के नए-नए स्रोत बनेंगे, नौकरी पेशा लोगों को बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More