लड़की ने ग्रेजुएशन सेरेमनी में किया कुछ ऐसा, युनिवर्सिटी ने डिग्री देने से कर दिया मना

Viral: ग्रेजुएट होना हर किसी का सपना होता है और जब सालों की मेहनत के बाद जब कोई ग्रेजुएट होता है, तो वह दिन उसकी जिंदगी का बेहद खास पल होता है. लेकिन इसकी खुशी जाहिर करना अगर मुश्किल खड़ी कर दे तो ! फिलाडेल्फिया की एक लड़की के साथ ऐसा ही हुआ, जब ग्रेजुएशन सेरेमनी में युनिवर्सिटी ने उसे डिग्री देने से ही मना कर दिया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

दरअसल हफसा अब्दुर्रहमान नाम की लड़की ने फिलाडेल्फिया के हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से ग्रेजुएशन पूरा किया. जब ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान उसका नाम डिग्री लेने के लिए अनाउंस किया तो वह खुशी से झूम उठी और हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए हुए, नाचते गाते स्टेज तक पहुंची. लेकिन उसकी प्रिंसिपल को यह सब अच्छा नहीं लगा और स्टेज पर जाने के बाद प्रिंसिपल ने उसे डिग्री देने से मना कर दिया और वापस सीट पर जाने को कहा.

Twitter – @brianasmithnews

लड़की ने तोड़ा रूल
एक ट्विटर यूजर ने पूरे वाकये का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि हफसा के डान्स करते हुए स्टेज पर जाने के कारण उसे डिग्री नहीं दी गई. प्रिंसिपल का कहना था कि उसने अपनी हरकतों से ऑडियंस को हंसाया है और रूल तोड़ा है, इस वजह से उसे डिग्री नहीं दी जा रही है. वहीं स्टूडेंट का इस मामले में कहना है कि प्रिंसिपल ने उसके जीवन के एक खास पल को खराब कर दिया है. उसे अब ये पल दोबारा नहीं मिलेगा. हांलाकि बाद में स्कूल ने डिग्री न देने पर माफी भी जारी की और कहा कि हम इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो.

ये भी पढ़ें-
Career Tips: इंटरव्यू के दौरान क्या न करें? इन बातों का रख लें ख्याल, सिर्फ आप ही को मिलेगी नौकरी
Indian Railway Recruitment: रेलवे में कौन-कौन से होते हैं पद ? इनमें कैसे होती हैं भर्तियां ?

Tags: Education, University

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More