
मुंबईः बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की तस्वीर (Bollywood Celebs Childhood Photo) की सीरीज में आज हम आपके लिए एक ऐसे स्टार की चाइल्डहुड फोटो लेकर आए हैं, जो आज कई दिलों के किंग हैं. खासकर लड़कियों में इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. कभी अपने चॉकलेटी लुक्स और इमेज से सिर्फ आम लड़कियों के ही नहीं कई बॉलीवुड हसीनाओं के दिल के भी ख्वाब रह चुका ये बच्चा आज अपने एंग्री यंगमैन वाले अवतार को लेकर चर्चा में रहता है. इनके पिता भी बॉलीवुड के दिग्गज स्टार हैं, जो इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और मंझे हुए एक्टर्स में गिने जाते हैं. क्या आप पहचान पाए कि हम किसकी बात कर रहे हैं. अगर नहीं, तो चलिए आपको इस बच्चे से जुड़े कुछ और हिंट दे देते हैं, जिससे आपको ये पहचानने में आसानी होगी कि ये बच्चा आखिर कौन है.
बॉलीवुड में एंट्री के लिए इन्हें एक स्टारकिड होने के बाद भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. अपने आपको साबित करने के लिए इन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया. बॉलीवुड की कुछ लीडिंग एक्ट्रेसेस को डेट करने के बाद इन्होंने अरैंज मैरिज करके सभी को चौंका दिया. इन्होंने एक चॉकेलेटी हीरो के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की थी और अब एंग्री यंगमैन बनकर चर्चा में छाए रहते हैं. जी हां, ये चाइल्डहुड तस्वीर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की है. लेकिन, किसी के लिए भी उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है, क्योंकि ये उनके बचपन की फोटो है.
करियर की बात करें तो शाहिद का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने 2003 में इश्क विश्क से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में शाहिद के साथ अमृता राव, शहनाज ट्रेजरीवाला और विशाल मल्होत्रा भी थे. हालांकि, इससे पहले उन्होंने दिल तो पागल है, ताल जैसी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया. शाहिद को सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘विवाह’ फिल्म ने दिलाई. इसके बाद शाहिद ने ‘जब वी मेट’, ‘हैदर’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों से तारीफें बटोरीं.
.
Tags: Bollywood, Entertainment, Shahid kapoor
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 11:28 IST






