International Yoga Day 2023: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री करेंगे योगा, योग गुरु सिखाएंगे आसन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल. रेलवे के इतिहास में यह पहली बार होगा जब वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री योगा करेंगे.जी हांभोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए योग करने कीसुविधा उपलब्ध कराई गई हैं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेलवे के द्वारा इस सुविधा को उपलब्ध कराया गया हैं. हालांकि वंदे भारत को छोड़कर अन्य ट्रेनों में योगा पहले भी कराया जा चुका है.

मध्यप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय योग गुरु कृष्णकांत मिश्रा भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में पैसेंजर्स कोयोगा करवाएंगे. ट्रेन के अंदर सीटिंग बोगी में यात्रियों से अनुमति लेने के बाद उन्हे योग करना सिखाएंगे. लोगों को ग्रीवा संचालन, भस्त्रिका, शिखर आसन, अनुलोम विलोम, पित्र प्राणायाम और सूर्य नमस्कार जैसे योग से जोड़ने का काम करेंगे.

योग गुरु कृष्णकांत मिश्रा ने पहली बार 2015 में इंदौर जोधपुर एक्सप्रेस के यात्रियों को चलती ट्रेन में योगासन करवाया था.21 जून 2015 से कृष्ण कांत मिश्रा देश-विदेश में कई सारे योग के सेमिनारसंचालित कर चुके हैं. उन्होंने 2016-17 में एयरपोर्ट एवं महाकाल उज्जैन मंदिर में भी लोगों को योगासन कराया था.

योग गुरु कृष्ण कांत मिश्रा के मुताबिक उन्होंने साल 2019 में लॉस एंजेलिस के क्रूज में, साल 2018 में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान चाइना बॉर्डर पे, ऑनलाइन सेमिनार के जरिए ट्रांसजेंडर्स को साल 2020 में योग करने के लिए प्रेरित किया. इसके अलावा उन्होंने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 400 से अधिक कुलियों को साल 2022 में योग करने के लिए उपदेश दिया. आपको बता दें कि 2021 में उन्होंने लगातार 27 घंटे तक योग करवाया था.

Tags: Bhopal news, International Yoga Day, Local18, Mp news, Vande bharat, Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें