
नई दिल्ली. ओम राउत निर्देशित प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की ‘आदिपुरुष’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही हैं. लेकिन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है. नेटिजंस फिल्म के कास्ट सहित फिल्म के संवाद पर आपत्ति जता रहे हैं. फिल्म के डायलॉग्स की जमकर आलोचना की जा रही हैं. इन्हीं सब के बीच जो रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने ‘आदिपुरुष’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने नए इंटरव्यू में खुलासा कि उन्हें ‘आदिपुरुष’ का ऑफर अगर उन्हें मिला तो भी वह इस फिल्म को नहीं करते.
डीएनए के साथ एक बातचीत में, विंदू ने कहा, ”आप रामायण के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते. यह एक बहुत ही संवेदनशील विषय है और यह हमारे दिल के बहुत करीब है. ”
‘आदिपुरुष’ रिलीज होते आया कॉल
विंदू ने आगे खुलासा किया कि ‘आदिपुरुष’ जब से फिल्म रिलीज हुई है, मुझे कॉल और मैसेज आ रहे हैं कि मैं आदिपुरुष में हनुमान क्यों नहीं हूं. मैं इसका जवाब नहीं दे सकता. शायद उन्हें लगा कि मैं हनुमान का किरदार निभाने के लिए काफी बूढ़ा हो गया हूं. लेकिन हनुमान आयुहीन हैं. इसके अलावा, विंदू कहते हैं, अगर उन्हें यह पेशकश की जाती तो भी वह आदिपुरुष नहीं करते क्योंकि मैं रामायण पर आधारित कुछ भी करने को लेकर बहुत सतर्क रहता हूं. मैं नहीं चाहता कि मैं जो करूं उसके लिए बाद में मुझे गाली दी जाए. इसलिए अगर मुझे फिल्म का ऑफर मिला होता भी मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करता. सोशल मीडिया पर कास्ट के कपड़ों से लेकर फिल्म के डायलॉग को लेकर जो बातें कही जा रही हैं उसे रामायण करते समय आपको बहुत सावधान चाहिए. लोग इससे काफी जुड़े हुए हैं. रामायण के साथ खिलवाड़ करना बहुत खतरनाक है.
प्यार और सराहना मिलनी चाहिए गाली नहीं
विंदू ठीक का मानना है कि उनके पिता दारा सिंह हनुमान का ऑनस्क्रीन चेहरा बन गए हैं. वह कहते हैं कि मैं कह सकता हूं कि मेरे पिता हनुमान के स्क्रीन अवतार हैं. जब आप हनुमान के बारे में सोचते हैं, तो उनका चेहरा आपके सामने आ जाता है. उसके बाद मैं हनुमान का किरदार निभाया. वास्तव में कुछ दिन पहले मैंने सिरी फोर्ट में फिर से हनुमान का किरदार निभाया था. मुझे फिर से तालियों की गड़गड़ाहट मिली. मैं अभी एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हूं इसलिए मुझे आदिपुरुष को देखने का अवसर नहीं मिला है और शायद आगे देखना भी पसंद भी है. क्योंकि जब आप इसे रामायण कहते हैं तो ऐसे में आपको सभी का प्यार और सराहना मिलनी चाहिए,गाली नहीं .यह बहुत दुख की बात है.”
.
Tags: Adipurush, Vindu Dara Singh
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 11:24 IST






