Video: बाथरूम की सिंक में छुप कर बैठा सांप, देखते ही घरवालों के उड़ गए होश!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरिकांत शर्मा/आगरा. वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने हाल ही में आगरा के बेलनगंज इलाके में एक घर की बाथरूम सिंक के अंदर से वुल्फ स्नेक को रेस्क्यू किया. सांप बाथरूम सिंक के अंदर घुस गया था. जिसे बाद में सिंक को तोड़ कर बाहर निकाला गया. रेस्क्यू किये गए सांप को कुछ देर निगरानी में रखने के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया गया.

आगरा में बेलनगंज स्थित एक घर के बाथरूम सिंक के अंदर 2 फुट लंबा वुल्फ स्नेक छुप कर बैठा था. जैसे ही घर वालों ने सांप को सिंक में बैठा देखा घरवालों के होश उड़ गए. घरवालों ने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचना दी. मौके पर पहुंची वाइल्डलाइफ की टीम ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया.

सिंक को तोड़ना पड़ा
रेस्क्यू करने में बेहद मुश्किल आई. क्योंकि सांप सिंक के अंदर इस कदर छुप कर बैठा था की उसे हाथों से नहीं निकाला जा सकता था. बकायदा इसके लिए सिंक को तोड़ना पड़ा .तोड़ते समय भी ध्यान रखा गया था कि सांप को कोई नुकसान ना पहुंचे. इसलिए बारीकी से सिंक को तोड़कर सांप को बाहर निकाला गया.

जहरीला नहीं होता है इंडियन वुल्फ स्नेक
सांप को सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद, वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के पशु चिकित्सकों ने सांप की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की. इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया.वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस को कॉल करने वाले जतिन शर्मा ने कहा, ‘मैं जबबाथरूम के सिंक में सांप को देखा तो मैं बहुत घबरा गया. मैंने सहायता के लिए तुरंत वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस से संपर्क किया और मैं उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए बहुत आभारी हूं. उनका समर्पण और विशेषज्ञता वास्तव में सराहनीय है’. सांप में किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. इंडियन वुल्फ स्नेक भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाने वाला एक गैर विषैला सांप है. यह सांप लगभग 50-70 सेंटीमीटर लंबा होता है और इसमें चमकदार भूरे या काले रंग के शल्क होते हैं, जो सफेद पट्टियों से घिरे होते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 16:52 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें