MP: बिपरजॉय का असर आज रात से, कई जिलों में बारिश शुरू, 60KM/HR की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर. राजस्थान में तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय 19 जून की रात ग्वालियर चंबल अंचल के ऊपर से गुजरेगा. इस तूफान के चलते अंचल में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 19-20 जून को मध्यम से तेज बारिश होगी. 20 जून को शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर और गुना में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है. 27 जून को ग्वालियर चंबल अंचल में मानसून के भी दस्तक देने की संभावना बन गई है. मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में बना डिप्रेशन अब निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल रहा है. इसके चलते ग्वालियर चंबल अंचल में मौसम तेजी से बदल गया है.

ग्वालियर में बिपरजॉय तूफान की दस्तक से पहले ही नमी के चलते बारिश शुरू हो गई है. 18 जून को सुबह से ही ग्वालियर सहित आसपास के जिलों में बारिश शुरू हुई. बारिश के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली है. सोमवार को दिन अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री नीचे आ गया है. ग्वालियर के साथ-साथ शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर जिले के कई स्थानों पर बारिश हो रही है. बिपरजॉय के असर से पूरे ग्वालियर चंबल अंचल में घने बादलों ने डेरा डाल दिया है. मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान के वक्त किसान खेतों में न जाएं, आम लोग खुले स्थानों और सड़कों पर निकलें. लोग बाइक या छोटे वाहनों से यात्रा न करें.

27 को ग्वालियर चंबल अंचल में दस्तक दे सकता है मानसून
तूफान के असर से ग्वालियर चंबल अंचल में जो नमी आ रही है उससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ गई है. 18 जून को दिन का अधिकतम तापमान 12 दिन बाद 40 डिग्री के नीचे आया. मौसम विभाग का कहना है कि बिपरजॉय तूफान के चलते ग्वालियर चंबल अंचल में मानसून की एंट्री लेट हो गई है. विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 और 25 जून को बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय होगा. बंगाल की खाड़ी में बनने वाले इस सिस्टम के ग्वालियर चंबल अंचल में 27 जून तक आने की संभावना है. लिहाजा 27 जून को ग्वालियर चंबल अंचल में मानसून की पहली दस्तक होने की संभावना है.

Tags: Cyclone Biparjoy, Mp news, MP Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें