
मुंबईः अब, ये एक ऐसा नजारा है कि हर दिन देखने को नहीं मिलता. सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट, कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में आलिया, कैटरीना और विक्की को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा जा सकता है. दरअसल, हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. लगभग उसी वक्त आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर अकेले ही पहुंचते देखा गया था.
अब एयरपोर्ट के प्रीमियर लाउंज के अंदर बातचीत करते हुए तीनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. आलिया नेटफ्लिक्स के TUDUM 2023 इवेंट में भाग लेने के लिए ब्राजील के लिए रवाना हो रही थीं और कैटरीना और विक्की कौशल का हॉलिडे डेस्टिनेशन प्रशंसकों के बीच अटकलों का विषय बना हुआ है. दूसरी तरफ आलिया और कैटरीना के बीच की दोस्ती भी लोगों के बीच चर्चा में है, क्योंकि आलिया से शादी से पहले रणबीर कपूर ने कैटरीना को 6 साल तक डेट किया था.
वहीं आलिया भट्ट ने विक्की कौशल के साथ राजी में काम किया था, इस फिल्म को दर्शकों से खूब तारीफें मिली थीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पहले तो आलिया भट्ट अकेले दिखाई देती हैं. इसके बाद आलिया, विक्की कौशल को देखते ही उन्हें हग करती हैं और फिर तीनों एयरपोर्ट के लाउंज में बैठकर बात करते हैं.
वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं. यूजर अनुमान लगा रहे हैं कि आलिया और कैटरीना फरहान अख्तर की आगामी फिल्म जी ले जरा में अपनी भूमिकाओं पर चर्चा कर रही होंगी.
.
Tags: Alia Bhatt, Katrina kaif, Vicky Kaushal
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 08:19 IST






