Gold-Silver Price Today: रांची सर्राफ़ा बाजार में सोना और चांदी का भाव स्थिर, जानें आज के रेट

शिखा श्रेया/रांची. शादी-ब्याह के चलते लोग सोना और चांदी की खरीदारी करने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं. यदि आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. क्योंकि झारखंड की राजधानी रांची में सोने व चांदी के भाव में स्थिरता देखी जा रही है. रांची सर्राफा बाजार में आज यानी 19 जून को 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 56,450 रुपये व 24 कैरेट 10 ग्राम सोना का दाम 59,270 रुपये तय की गई है.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि सोने व चांदी के भाव में आज (सोमवार) कोई हलचल नहीं देखी गयी है. चांदी प्रति किलो 78,800 रुपए के भाव से बेची जा रही है. रविवार की शाम तक भी चांदी 78,800 रुपये की दर से बिक्री की गई थी.

सोना का भाव है स्थिर

मनीष शर्मा ने बताया कि रविवार की शाम 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 56,450 रुपये में बिका था. आज (सोमवार) भी इसकी कीमत 56,450 रुपए तय की गई है. वहीं, रविवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम का भाव 59,270 रुपये था. सोमवार को भी इसकी कीमत 59,270 रुपए तय की गयी है. यानी सोने के भाव में कोई हलचल नहीं देखी गयी है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

यदि आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो क्वालिटी को कभी भी नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. बता दें कि, भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. इसको देख कर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

Tags: Gold Price Today, Jharkhand news, Local18, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More