Cyclone Biparjoy: राजस्थान में और तबाही मचाएगा बिपरजॉय! अगले 12 घंटे तक खतरनाक होगी स्थिति, पढ़ें IMD का नया अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

चक्रवाती तूफान अब राजस्थान से उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ने लगा है.
आईएमडी ने बताया कि अगले 12 घंटे तक बिपरजॉय की तीव्रता बनी रहेगी.

नई दिल्ली. गुजरात के बाद अब राजस्थान में तबाही मचा रहा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने नई जानकारी दी है. आईएमडी ने बताया है कि बिपरजॉय अब चक्रवाती तूफान से दबाव में बदल गया है और यह धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ने वाला है. साथ ही आईएमडी ने बताया कि हालांकि अगले 12 घंटे तक इसकी तीव्रता बनी रहेगी. इससे पहले रविवार को चक्रवाती तूफान बिपरजोय के प्रभाव से राजस्थान के बाड़मेर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई. कई जगहों पर भीषण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी
आईएमडी ने कुछ देर पहले ट्वीट कर बताया कि पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों में डिप्रेशन (CS BIPARJOY के अवशेष) 18 जून 23.30 पर टोंक के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 60 किमी, अजमेर से 60 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित था. इसके लगभग पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान दबाव की तीव्रता बनाए रखने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः अंतरिक्ष से दिखी बिपरजॉय की भयावहता, NASA ने जारी की महातूफान की तस्वीर, 1 लाख लोग किए गए शिफ्ट

गुजरात व राजस्थान के कुछ जगहों पर बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने शनिवार को कहा था कि चक्रवात बिपरजॉय एक गहरे अवसाद में कमजोर हो गया है और पूर्व-उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है, दक्षिण राजस्थान और उत्तर गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. उन्होंने आगे कहा कि चक्रवात के कारण सिर्फ गुजरात और राजस्थान में बारिश हो रही है.

केवल चक्रवात के चलते गुजरात और राजस्थान में हो रही है बारिशः IMD निदेशक
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आईएमडी निदेशक ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय एक गहरे अवसाद में कमजोर हो गया है. यह पूर्व-उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है. दक्षिण राजस्थान और उत्तर गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. चक्रवात के कारण, यह है केवल गुजरात और राजस्थान में बारिश हो रही है. मानसून का इस चक्रवात से कोई लेना-देना नहीं है.

दबाव में तब्दील हुआ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि चक्रवात बिपारजॉय 16 जून को दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान से सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और धोलावीरा से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में कच्छ के ऊपर एक ‘डीप डिप्रेशन’ में कमजोर हो गया और गुजरात में इसके लैंडफॉल के बाद राजस्थान में चला गया. आईएमडी के मुताबिक आज दक्षिण-पूर्व एवं उत्तर-पूर्व राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Tags: Cyclone Biparjoy, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें