Dinner recipe: कुछ स्पेशल खाना है तो ट्राई करें अमृतसरी छोले, पंजाबी स्वाद का लगेगा तड़का, जानें बनाने का तरीका

हाइलाइट्स

स्पाइसी फूड खाने का शौक रखते हैं तो पंजाबी फूड डिश अमृतसरी छोले आपकी पहली पसंद बन सकते हैं.
इसको बनाने के लिए काबूली चने का इस्तेमाल किया जाता है. इसका स्वाद बेहद टेस्टी होता है.

Amritsari Chole Recipe: हर रोज एक जैसा खाना किसी भी बोर कर सकता है. ऐसे में जरूरी है कि कुछ नया ट्राई किया जाए. बता दें कि, कुछ लोग खाने में कुछ स्पाइसी फूड लेते हैं तो कुछ नॉर्मल. यदि आप स्पाइसी फूड खाने का शौक रखते हैं तो पंजाबी फूड डिश अमृतसरी छोले आपकी पहली पसंद बन सकते हैं. यदि आप भी पंजाबी फूड पसंद करते हैं तो अमृतसरी छोले एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसको बनाने के लिए काबूली चने का इस्तेमाल किया जाता है. इसका स्वाद बेहद टेस्टी होता है. इस डिस का नाम सुनकर बेशक आपको ये बनाने में उलझाऊ लगे, लेकिन इस आर्टिकल की मदद से बनाएंगे तो काफी आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं अमृतसरी छोले बनाने की आसान विधि.

अमृतसरी छोले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

बकाबुली चना– 1 कप
बारीक कटी प्याज– 2
बारीक कटे टमाटर – 2
कटा हुआ लहसुन– 7-8 कली
बारीक कटा अदरक– 1 इंच टुकड़ा
दालचीनी– 1 इंच टुकड़ा
तेजपत्ता– 1-2
बड़ी इलायची– 2-3
हरी मिर्च लंबी कटी– 2-3
लौंग– 2-3
टी बैग– 1-2
कसूरी मेथी– 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर– 3/4 टी स्पून
अमचूर– 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर– 1 टी स्पून
हल्दी– 1/4 टी स्पून
जीरा– 1 टी स्पून
लाल मिर्च सूखी– 1
तेल– 2 टेबलस्पून
नमक– स्वादानुसार

बनाने की विधि

पंजाबी डिस अमृतसरी छोले बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने लेने हैं. अब इनको कम से कम 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख देंगे. इसके बाद इन चनों को पानी से निकालकर इसे प्रेशर कुकर में डाल देंगे. अब कुकर में ढाई कप पानी डालकर बड़ी इलायची, लौंग, तेजपत्ता, मीठा सोडा, टी बैग और स्वादानुसार नमक एड करके कुकर का ढक्कन बंद कर मीडियम फ्लेम पर रख दें. याद रहे इसको 4 सीटी आने तक ही उबालना है. इसके बाद गैस बंद कर इन्हें निकाल लेना है.

ये भी पढ़ें:  नाश्ते में बनाएं स्वाद से भरे सूजी के अप्पे, मांग-मांग कर खाएगा हर कोई, मिनटों में तैयार होगा ब्रेकफास्ट

इसके बाद एक कढ़ाही लेकर उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गैस की मीडियम फ्लेम पर रख देंगे. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालकर चटकाएंगे. इसके बाद उसमें कटा अदरक और लहसुन डालें. इस मिश्रण को करछी की मदद से कुछ सेकेंड चलाएंगे, फिर इसमें बारीक कटे प्याज डालें और लगभग 2 मिनट तक भूनें. प्याज जब नरम होकर लाइट ब्राउन हो जाएं तो इसमें अन्य मसाले और नमक डाल देंगे.

ये भी पढ़ें:  डिनर में बनाएं स्वादिष्ट और लजीज भरवां लौकी, पोषक तत्वों से है भरपूर, स्वाद ऐसा कि खाने वाला बार-बार मांगे

अब कसूरी मेथी को लेकर हाथों से मसलकर इस मसाले में डाल देंगे और करीब एक मिनट तक भून लेंगे. फिर बारीक कटे टमाटर डालकर ग्रेवी को पकने दें. कढ़ाही को ढककर 2-3 मिनट तक पकाएं. अब कुकर से छोले निकालें और कढ़ाही में डालकर उसे करछी से अच्छी तरह से मिक्स कर पकाएं. अब इसमें लंबी कटी हरी मिर्च भी डाल देंगे. इसके बाद आमचूर पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर देंगे. इस स्वादिष्ट अमृतसरी छोले को लंच या डिनर में पराठे, रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More