
परमजीत कुमार/देवघर. जून माह का यह सप्ताह कई मायनों में खास होने वाला है. ग्रहों की चाल के कारण इस हफ्ते कई संयोग बन रहे हैं. इसका सीधा असर राशियों पर पड़ने वाला है. झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल ने बताया कि यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहतर रहेगा, तो कुछ के लिए मिला-जुला.
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के मुताबिक मेष, वृषभ, मिथुन, तुला, धनु और मीन का शुभ साबित होगा. वहीं, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर व कुंभ राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है.
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसके कारण कई कार्य सफल होंगे. जितनी मेहनत करेंगे उससे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा. जातक इस सप्ताह तनाव मुक्त जिंदगी जिएंगे. अगर आप कपड़े का कारोबार कर रहे है तो यह सप्ताह आपके लिए बेहतर परिणाम ला सकता है.
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. कहीं बाहर घूमने का योग बन रहा है. कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होंगे. मित्र अनुकूल रहेंगे एवं प्रसन्नता प्राप्त होगी. मंगलवार को संपर्कों का लाभ मिलेगा. बुधवार एवं गुरुवार भी अच्छे दिन रहेंगे. जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे उसमे सफलता मिलेगी.
मिथुन राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. चंद्र का गोचर आपकी आय में वृद्धि करेगा. इस सप्ताह अति सूझ-बूझ और व्यावसायिक बुद्धि से निर्णय लेने होंगे. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. भाग्य का साथ मिलेगा एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे. योजनाएं सफल होंगी. नए कार्य भी प्राप्त होंगे. दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी.
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. खर्च ज्यादा होगा और आमदनी कम होगी. इस सप्ताह कार्यों में कुछ अरुचि सी बनी रहेगी, स्वास्थ्य के स्तर पर भी थोड़ा कमजोर सा अनुभव करेंगे. व्यक्तिगत एवं निकटतम रिश्तों में कुछ खट्टा-मीठा अनुभव होगा. व्यापार विस्तार के मामलों में क्रियान्वयन में शीघ्रता न कर के योजना निर्माण में अधिक बुद्धिमानी प्रयोग में लेनी होगी. मंगलवार तक समस्याएं बनी रहेंगी. व्यय की अधिकता एवं तनाव बना रहेगा. कार्यों में विलंब होगा एवं सहयोग प्राप्त नहीं होगा. मंगलवार के बाद समय में सुधार आएगा. आय अच्छी बनी रहेगी एवं काम की अधिकता रहेगी. आपकी योजनाएं सफल होंगी. शनिवार को यात्रा का योग है.
सिंह राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. जितनी कमाई नहीं होगी उससे ज्यादा खर्च हो जाएगा. जहां भी निवेश करें सोच समझ कर करें. कार्य व्यवसाय के अवसरों की अनदेखी न करें. व्यापार पर पर्याप्त ध्यान देंगे तो लाभ होगा और कुछ नया व श्रेष्ठ करने का प्रस्ताव भी प्राप्त होगा. तनाव से राहत के लिए स्वयं को काम-धंधों में व्यस्त रखें. वर्तमान ग्रह-स्थितियों के कारण एक प्रयास पर्याप्त नहीं होगा, इसलिए पुनर्प्रयास के लिए स्वयं को तैयार रखें. सप्ताह के आरंभ में आय अच्छी बनी रहेगी, किंतु बाधाएं आएंगी.
कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है. जातक थोड़ा संभल कर रहें. सप्ताह के आरंभ में कार्य की अधिकता बनी रहेगी. पिता से सहयोग प्राप्त होगा. मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है और लाभ की कमी हो सकती है. मंगल एवं बुधवार को धन वृद्धि होगी. अटके कार्यों में गति आएगी एवं सहयोग प्राप्त होगा. शुक्रवार एवं शनिवार को आय एवं कार्य दोनों में बाधा आ सकती है. विरोध करने वाले सक्रिय रहेंगे. आपका मन उदास रहेगा.
तुला राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है. अपने कार्य के चलते समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरीपेशा वालों के लिए पदोउन्नति (प्रमोशन) के योग बन रहे हैं. परिवार और दोस्तों से भरपूर सहयोग मिलेगा. जो भी छात्र किसी प्रकार की परीक्षा दे रहें हैं उसमे सफल होने का संभावना है. हालांकि स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें.
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. मंगलवार की दोपहर तक समय कठिनाई से भरा रहेगा. आय कम एवं समस्याएं ज्यादा होंगी. सप्ताह के मध्य तक समय आपके अनुकूल होने लगेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं आय में वृद्धि होगी. शुक्रवार एवं शनिवार वाहन चलाने में सावधानी बरतें. आय के मामलों में समय अच्छा रहेगा. विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी. शनिवार को यात्रा के योग हैं.
धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है. कारोबार के लिए यह सप्ताह उत्तम होगा. जहां भी निवेश करेंगे फायदा पहुंचेगा. छात्रों के लिए सफल समय चल रहा है. स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से बात करें तो यह बेहतर रहने वाला है. कहीं बाहर यात्रा का योग बन रहा है. परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा.
मकर राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. व्यस्तता थोड़ी ज्यादा रहने वाली है. इस सप्ताह मकर राशि वालों को मेहनत करना पड़ सकता है. आधुनिक वस्तुएं खरीदने की योजनाएं बनेंगी. सबकुछ होने के बावजूद भी कुछ कमी महसूस होगी. यात्रा पर जाने की इच्छा होगी. मंगलवार एवं बुधवार बेहतर दिन रहेंगे. आपकी आय में वृद्धि होगी एवं कार्यो में सफलता मिलेगी.
कुंभ राशि
इस राशि वालों के लिए सप्ताह उत्तम नहीं रहने वाला है. इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधानी बरतने की जरुरत है. दूसरों की सलाह पर ध्यान ना दें एवं गलत जगह पर निवेश करने से बचें. धैर्य रखें और कार्य करने की जगह पर विवादों से बचें. इस समय आपको सबसे ज्यादा स्वयं पर नियंत्रण रखना होगा. क्रोध करने से बात बिगड़ सकती है. प्रेम की बातें गुप्त नहीं रह पाएंगी. जीवनसाथी से विवाद समाप्त होगा.
मीन राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है. सप्ताह के आरंभ में कार्य सामान्य रूप से चलेंगे और आपकी आय अच्छी बनी रहेगी. इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ेंगे. मंगलवार से कार्यों में तेजी आएगी एवं धन की आवक भी बुधवार से अच्छी बनी रहेगी. घर में मांगलिक कार्य पूरे होंगे. बाहर कहीं घूमने का योग बन रहा है.
(नोट: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के द्वारा आधारित है. न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता)
.
Tags: Astrology, Deoghar news, Horoscope, Jharkhand news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 08:52 IST






